नई दिल्ली: बॉलीवुड की आने वाली फिल्म दुनिया की सबसे बूढ़ी महिला शॉर्पशूटर्स (World’s Oldest Sharpshooters) का नाम ‘सांड की आंख’ (Saand Ki Aankh) होगा. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) शूटर दादी का किरदार अदा करने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब तक इसके कई सीन सामने आ चुके हैं. इसी बीच तापसी और भूमि ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वह गोबर के उपले थापते हुए नजर आ रहे हैं.
हरियाणवी टच में होंगे डायलॉग
इस फिल्म में हरियाणवी भाषा में एक डायलॉग के साथ एक तस्वीर साझा की है. जिसमें वह गोबर के उपले को दीवार में चिपकाती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन यह तस्वीर काफी वायरल हो रहा है.
भूमि ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, ‘के खुस्बू आन लाग री है… दिखे कुछ कमाल का पक रेहा है…’
बॉलीवुड की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें….
