लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके है और एक बार फिर पीएम मोदी किला फतेह करने में पूरी तरह से कामयाब रहे. बीजेपी ने एक बार फिर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है. बीजेपी ने न केवल अपने ही बल्कि कांग्रेस के भी सभी गढ़ अपने नाम किए है इस बार तो बीजेपी ने वो भी करके दिखा दिया है जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं कि होगी. इस बार बीजेपी ने गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी पर भी भगवा रंग की छाप छोड़ दी है.
बीजेपी के खाते में गई अमेठी सीट
यूपी की अमेठी सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीत दर्ज नहीं करा पाई थी लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी ने वो किला भी अपने नाम कर लिया है.लेकिन इसी के साथ बीजेपी एक बार फिर वो सीट अपने नाम नहीं कर पाई जिसके लिए उसने भोजपुरी सुपरस्टार को मैदान में ला खड़ा किया था, लेकिन बीजेपी का ये दांव यूपी की उस हाईप्रोफाइल सीट पर पूरी तरह बेअसर नजर आया.
आजमगढ़ से उतरे थे निरहुआ
भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राजनीति में डेब्यू किया था. निरहुआ को बीजेपी ने यूपी की वीवीआईपी सीट आजमगढ़ से मैदान में इस यकीन के साथ उतारा था कि वो बीजेपी को इस सीट पर बीजेपी की जीत के रास्ते खोल देंगे लेकिन निरहुआ को इस सीट पर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुरी तरह से हरा दिया है. निरहुआ ने आजमगढ़ में अपनी जीत का दांवा भले ही किया हो, लेकिन चुनाव के नतीजों से ये साफ हो गया है कि समाजवादियों के गढ़ में जीत हासिल करना कोई मामूली बात नहीं है.
आपको बता दें कि बीजेपी ने समाजवादियों के गढ़ में जीत हासिल करने के लिए यादवों के घर में एक यादव के खिलाफ एक यादव को खड़ा करके सियासी समीकरण बैठाया था लेकिन बीजेपी का ये समीकरण आजमगढ़ की जनता को कुछ खास लुभा नहीं पाया और जो सीट आज तक कभी बीजेपी के हाथ नहीं आई उस सीट पर अपनी जीत का दांवा ठोकने वाले निरहुआ को करारी हार का सामना करना पड़ा है.
निरहुआ ने अखिलेश के हाथों हार का स्वाद चखने के बाद और पीएम मोदी और बीजेपी की भारी मतों से जीत के बाद सबसे पहले ट्वीटर पर पीएम मोदी के साथ अपनी सेल्फी अपडेट की. उसी के साथ अपने दूसरे ट्वीट में अखिलेश यादव और विपक्षियों पर तंज कसते हुए निरहुआ ने लिखा कि “ना ये देश रूकेगा, ना ये देश झुकेगा,आए तो मोदी ही.”चुनाव के दौरान सभी विपक्षी पार्टियां बीजेपी और पीएम मोदी की हार की बात कर रहे थे.. अपने इस ट्वीट के साथ निरहुआ ने विपक्ष को जवाब तो दें दिया. लेकिन अपनी हार पर निरहुआ ने अभी तक एक शब्द नहीं कहा. जो निरहुआ चुनाव प्रचार के दौरान अपने बड़े एग्रेसिव तरीके से अखिलेश पर हमला बोलने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे.. वो ही आज अपने हार पर कुछ बोलने के लिए भी तैयार नहीं है. बाकि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए बीजेपी को बंधाई दीं लेकिन निरहुआ ने अखिलेश को जीत की बंधाई नहीं दीं. उनका ऐसा करना साफ बता रहा है कि वो अपनी हार से कितने निराश है.
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान निरहुआ ने अखिलेश पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ा था एक बार निरहुआ ने कहा था कि मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ क्योंकि वो स्वतंत्र है और उनकी विचारधारा भी स्वतंत्र है वो किसी के गुलाम नहीं हैं और वो राजनीति में किसी के पीछे घुमने नहीं आए है. ये बात तो भूल जाइए कोई उन्हें हरा सकता है, लेकिन निरहुआ के दांवे अखिलेश के सामने खोखले पड़ गए और निरहुआ को 2 लाख वोटों के अंतर से हार को मुंह देखना पड़ा.
निरहुआ के अलावा दो और भोजपुरी सुपरस्टार मैदान में थे लेकिन वो दोनों ही अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. सिर्फ निरहुआ ही ऐसे स्टार है जो बीजेपी को जीत का मजा नहीं दे पाएं. तो इसमें गलती किसकी है और कितनी है ये तो हम नहीं कह सकते है लेकिन एक बात तो दूध की तरह साफ है कि आजमगढ़ की जनता के बीच समाजवादियों का कितना रुतबा है किसे कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
