नई दिल्ली : लगातार दसवें दिन भी तेल की कीमतों को लेकर आम आदमी को राहत मिली है. वहीं तेल के दामों में पहले हर रोज बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन अब हर रोज इसके दाम घट रहे हैं. शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है. लेकिन लगातार कटौती होने के बावजूद भी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 के पार ही है.
यह भी पढ़ें : Good News : 7 रुपये लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल !
दिल्ली में क्या है आज के दाम…
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 40 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे गिरे हैं. अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 80.45 रुपये और डीजल की कीमत 74.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 40 पैसे और 37 पैसे की कटौती हुई है. अब यहां पेट्रोल की कीमत 85.93 रुपये और डीजल की कीमत 77.96 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
यूपी के हर जिले में क्या है पेट्रोल के दाम…

शुक्रवार को हुई थी तेल की कीमतों में कटौती
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में कटौती हुई थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे और डीजल की कीमतों में 7 पैसे की कटौती हुई थी. वहीं, मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 25 पैसे और 8 पैसे घटे थे.
विपक्ष लगातार उठा रहा है कीमतों पर सवाल
वहीं तेल की बढती कीमतों को लेकर विपक्ष भी मोदी सरकार पर उंगली उठा रहा था. इससे पहले, पांच अक्तूबर को भी सरकार ने तेल के दामों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. इसके बाद कुछ राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपये घटाया था, जिससे लोगों को तेल के बढ़ते दामों से थोड़ी निजात मिली थी.
