‘अपना उत्तर प्रदेश’ पर रात 11 बजे तक की बड़ी खबरें…

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

दिल्ली: राष्ट्रपति पद की चुनाव का कल आएगा रिजल्ट, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर BJP मनाएगी जश्न, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर कल रोड शो की तैयारी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे रोड शो का नेतृत्व, बीजेपी कार्यालय से राजपथ तक निकलेगा रोड शो।

दिल्ली: ED के समन को लेकर देश भर में कल विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी के लिए कल सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, कांग्रेस मुख्यालय में एकजुट होंगे नेता और कार्यकर्ता, ED दफ्तर तक कांग्रेस करेगी जमकर विरोध प्रदर्शन।

दिल्ली: शिवसेना सांसद संजय राउत को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को भेजा समन, ईडी ने 27 जुलाई को पेश होने का भेजा है समन।

दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले दिनेश खटीक, जेपी नड्डा और दिनेश खटीक की 1 घंटे चली मुलाकात,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई मुलाकात, दिनेश खटीक ने जेपी नड्डा के सामने रखी अपनी बात,प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी रहे मौजूद।

लखनऊ: मौलाना कल्बे जव्वाद ने CM योगी से मुलाकात की, CM से मिलने के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद का बयान, मुहर्रम का जुलूस पहले की तरह निकलेंगे-जव्वाद, कमा, जंजीर की इजाजत है कोई रोक नहीं: जव्वाद।

लखनऊ: LDA ने 110 अवैध प्लॉटिंग की सूची तैयार की, LDA उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बैठक में दिया लक्ष्य,1 महीने में निस्तारित करने होंगे सीलिंग के 60 मुकदमें,3 दिन बाद कार्रवाई के लिए चलाया जाएगा अभियान,प्रत्येक जोन में 10-10 अवैध प्लॉटिंग पर होगी कार्रवाई,उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई प्राधिकरण में आज बैठक।

लखनऊ: एयरपोर्ट पर यात्री के पास सेटेलाइट फोन मिला, बैग चेकिंग के दौरान यात्री से सेटेलाइट फोन बरामद,एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहा था यात्री, यात्री को मुंबई से पकड़नी थी दुबई की फ्लाइट ,CISF ने यात्री को सरोजनी नगर पुलिस को सौंपा।

लखनऊ: औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल ने की कार्रवाई, GNIDA के प्रबंधक गौरव बंसल को किया निलम्बित, रिश्तेदारों-चहेतों को लाभ पहुंचाने पर हुई कार्रवाई,मंत्री नंदी ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए।

लखनऊ: लुलु मॉल विवाद का मामला, हिन्दू महासभा ने सीपी को सौंपा ज्ञापन, हिंदूवादी संगठन के लोगों की रिहाई की मांग, हिंदू महासभा से शिशिर चतुर्वेदी ने की मांग, CP डीके ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर की मांग।

लखनऊ: पीडब्ल्यूडी विभाग के HOD बने एसपी सिंघल,मनोज गुप्ता के निलंबन के बाद SP सिंघल बने HOD,तबादला घोटाले में निलंबित हुए हैं मनोज गुप्ता।

वाराणसी: मुंशी प्रेमचंद की जन्म स्थली पर होगा भव्य महोत्सव, तीन दिवसीय “लमही महोत्सव” का होगा आयोजन, 29 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा महोत्सव का आयोजन,आयोजन के तहत हिंदी को बढ़ावा देने पर दिया जाएगा जोर,महोत्सव के दौरान रचनाकारों को किया जाएगा पुरस्कृत।

आगरा: आगरा में सिपाही को रिश्वतखोरी पड़ी भारी, SSP ने सिपाही धीरज कुमार को किया निलंबित,पासपोर्ट जांच के नाम पर मांगे थे 500 रुपए,SSP द्वारा जारी नंबर पर हुई थी शिकायत,नाई की मंडी थाने में तैनात सिपाही निलंबित।

सहारनपुर: उद्योगपति मधुसूदन घी के संस्थानों पर आईटी रेड, ऑफिस,आवास पर आयकर विभाग की टीम का छापा, दिल्ली रोड स्थित आवास, दालमंडी पुल कार्यालय पर रेड,सहारनपुर शहर के बड़े उद्योगपतियों में मचा हड़कंप।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *