1- दिल्ली: देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता, देश में 24 घंटे में कोरोना के 46,227 केस आए, केरल,महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज़्यादा केस बढ़े, केरल में 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 31,445 केस आए, महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 5031 नए केस ।
2- दिल्ली: बच्चों के कोरोना के टीकाकरण से जुड़ी खबर, अक्टूबर से लगेगा बच्चों को कोरोना का टीका, गंभीर बीमारी वाले बच्चों की सूची होगी तैयार, गंभीर बीमार बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी, Zycov D वैक्सीन के रोल आउट से पहले लिस्ट सार्वजनिक होगी।
3- लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लखनऊ दौरा, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम, दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद, 5 बजे से 6 बजे तक दीक्षांत समारोह कार्यक्रम, सावित्री बाई फुले महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगे, 5.40 बजे-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महोदय का भाषण, 27 को सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे, 11 से 12 बजे तक सैनिक स्कूल का कार्यक्रम, 5 बजे से 6 बजे तक पीजीआई में कार्यक्रम।
4- लखनऊ: 68 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को लगाया चूना ! बिना नोटिस और नियम विरुद्ध बढ़ा दिया उपभोक्ताओं का विद्युत भार, उपभोक्ता परिषद ने की ऊर्जा मंत्री से शिकायत, ऊर्जा मंत्री से शिकायत के बाद रिपोर्ट तलब, बिजली कंपनियों के अधिकारियों ने लिया था फैसला, राजस्व बढ़ाने के चक्कर में नियमों की अनदेखी की, घरेलू उपभोक्ताओं का कनेक्शन भार खुद ही बढ़ा दिया ।
5- लखनऊ: कुंभ मेले में खर्च पर उठे सवाल, CAG ने कुंभ मेले में हुई धांधली का खुलासा किया, अफसरों ने कागजों पर ही खरीद डाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, कुंभ में सड़क निर्माण में जमकर धांधली की गई, निर्धारित दर से कई गुना ज्यादा पर काम कराया, 10 ड्रोन कैमरे खरीदे जो किसी काम के ही नहीं थे, मोटरसाइकिल और कार से भी मिट्टी ढोने का लगाया बिल, आप सासंद संजय सिंह ने भी उठाया मुद्दा ।
6- लखनऊ: प्रदेश में होगी महिला बीट अफसरों की नियुक्ति, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पहल, यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल ने की नई पहल, महिला निरीक्षक, SI, आरक्षी का महिला बीट होगी, यूपी के हर थाने में होगी महिला बीट पुलिस, महिला बीट सप्ताह में 2-3 दिन गांव-गांव जाएगी, गांव-गांव जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगे, बीट बुक का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी हर महीने करेंगे ।
7- गाज़ियाबाद: गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के 9 महीने पूरे, 9 महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे किसान, तीनों कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर आंदोलन।
8- सीतापुर: भाजपा नेता पर घोटाले का आरोप, 28 लाख के धान घोटाले का आरोप, क्रय केंद्र से राइस मिल नहीं पहुंचा 1500 क्विंटल धान, महोली मंडल महामंत्री थे क्रय केंद्र प्रभारी, नोटिसों के बावजूद मिल नहीं पहुंचा धान , केंद्र प्रभारी ने सहायक केंद्र प्रभारी को बताया दोषी।
9-इटावा: महान दल के राष्ट्रीय अध्य्क्ष की जन आक्रोश यात्रा, जन आक्रोश यात्रा का सैफई में आज होगा समापन, 16 अगस्त से पीलीभीत जिले से शुरू हुई थी यात्रा, आज सभी समाजवादी विचारधारा के लोग एकत्रित होंगे, कार्यक्रम में प्रोफेसर रामगोपाल यादव रहेंगे मौजूद।
10- मुज़फ़्फ़रनगर: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ वारंट, आधा दर्जन भाजपा नेताओं के खिलाफ वारंट जारी, वर्ष 2016 उपचुनाव में निकाली गई थी बाइक रैली, एमपी एमएलए कोर्ट में सभी नेता आज पेश होंगे।
