नेता बनने के लिए जाना होगा इस ‘स्कूल’ और ये होगी पढ़ाई…

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

गाजियाबाद : जी हां! अब नेताजी स्कूल जाएंगे और राजनीति का ककहरा सीखेंगे.उत्तरप्रदेश की योगी सरकार राजनेताओं को राजनीति करने की ट्रेनिंग के लिए पॉलिटिकल ट्रेनिंग स्कूल खोलने की तैयारी में है.देश के इस पहले पॉलिटिकल ट्रेनिंग स्कूल को खोले जाने के लिए कैबिनेट ने भी अपनी मंजूरी दे दी है.फैसले के मुताबिक ये स्कूल गाजियाबाद में खोला जायेगा.इसके लिए करीब 60 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है.

सरकार ने इस ट्रेनिंग स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए 168 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा था. वहीं कैबिनेट ने इसके लिए 50 करोड़ की राशि जारी भी कर दी है. बता दें कि, ये पॉलिटिकल ट्रेनिंग स्कूल अपने आप में देश का ऐसा पहला स्कूल होगा जहां मेयर से लेकर सांसदों तक की ट्रेनिंग को सकेगी.

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई महीने पहले राजनेताओं की ट्रेनिंग के लिए एक पॉलिटिकल ट्रेनिंग स्कूल खोलने का वादा किया था अपने उसी वादे को पूरा करने के लिए सीएम ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए है. प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना की मानें तो नेताओं को ट्रेनिंग देने वाला ये संस्थान अघले 2 साल में बनकर तैयार हो जायेगा.इसमें राजनीति में आने की इच्छा रखने वालों को सियासी सबक सिखाया जायेगा बकायदा राजनीति की ट्रेनिंग दी जाएगी.

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है अगले 2 साल में नेताओं का यह ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बनकर तैयार हो जाएगा. इस स्कूल में राजनीति में इच्छा रखने वाले लोगों को राजनीति की पढ़ाई कराई जाएगी और उन्हें बकायदा राजनैतिक ट्रेनिंग भी दिया जाएगा.

वही यूपी सरकार के प्रवक्ता और बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि, ये पॉलिटिकल स्कूल अपने आप में पहला और अनोखा स्कूल होगा जहां नए लोग राजनीति का पाठ सीखेंगे वही पुराने लोग अपनी राजनीति और मुद्दों को और भी धार दे सकेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *