1- लखनऊ: लखनऊ के 5 अस्पतालों को 30 वेंटिलेटर मिले, राज्यपाल आनंदीबने पटेल ने मंगवाए वेंटिलेटर, 7-7 वेंटिलेटर केजीएमयू,पीजीआई को मिले, 5-5 वेंटिलेटर RML और कैंसर अस्पताल को मिले, 6 वेंटिलेटर बलरामपुर अस्पताल को मिले।
2- ग्रेटर नोएडा: डॉक्टरों ने नॉन कोविड-आस्पतालों को बंद करने की चेतावनी, ऑक्सीजन न मिलने के चलते डॉक्टरों में रोष, 2 दिन में ऑक्सीजन न मिली तो बंद करेंगे अस्पताल, इलाके के डॉक्टरों ने मीटिंग के बाद लिया फैसला, नॉन कोविड अस्पतालों में हालत और भी ज्यादा खराब।
3- अलीगढ़: दीनदयाल अस्पताल में संवेदनाएं तारतार, 23 अप्रैल से शव मोर्चरी में रखा रहा, पिता की मृत्यु की सूचना पर पहुंचा बेटा, बेटे ने कई बार काटे अस्पताल के चक्कर, 11 दिन तक नहीं दिया गया पिता का शव, पुलिस के साथ जाने पर मिला पिता का शव, सासनी गेट के खिरनी गेट का था मरीज ।
4- मुजफ्फरनगर: पुलिस टीम पर दबंगो का हमला, प्रधान के विजय जुलूस को रोकने पर किया हमला, हमले में सब इंस्पेक्टर, एक सिपाही हुए घायल, दबंगों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिसकर्मियों ने भीड़ से भागकर बचाई जान, बुढ़ाना कोतवाली के मंदवाड़ा गांव का मामला।
5- वाराणसी: छन्नूलाल मिश्र की बेटी की मौत का मामला, ईलाज के दौरान के सीसीटीवी फुटेज की मांग, मेडविन अस्पताल से परिजनों ने मांगा फुटेज, डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया, पद्मविभूषण मिश्र की बेटी ने लगाया था आरोप, पैसे लेकर इलाज न करने का आरोप लगाया था, जांच के लिए 3 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित।
6-गोरखपुर: मतगणना के बाद ADG के निर्देश, जोन के 11 जिलों के कप्तानों को निर्देश, कोई भी प्रत्याशी जुलूस न निकाल पाए-ADG, गांवो में विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो-ADG, विजेता जिला पंचायत सदस्य का ध्यान रखें-ADG, BDC की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए-ADG
7- बुलंदशहर: चुनाव परिणाम के बाद हुआ खूनी संघर्ष, 4 लोग घायल, दो की हालत गंभीर, पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती , खुर्जा कोतवाली के गांव कन्हेनी का मामला
