नई दिल्ली : बॉलीवुड की देसी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी की है. शादी के बाद से ही यह कपल कभी अपने लुक, कभी किस तो कभी पब्लिक में रोमांस के लिए सुर्खियां बंटोर रहा है. हालही में प्रियंका और निक की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसको देखकर कहा जा रहा है कि प्रियंका के पति निक जोनस उनके प्यार नहीं बल्कि उनकी भक्ति कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें वारयल हुई हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका ने तो दुल्हन की तरह पूरा हाथ मेंहदी से सजाया है, लेकिन निक ने एक स्पेशल मैसेज देते हुए ‘ऊं प्रियंकाय नम:’ लिखवाया. प्रियंका और निक के प्यार की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
शादी की खास तस्वीरें आई थी सामने
प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. इस जोड़ी ने हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाज से दो शादियां की हैं. इस शादी की कुछ चुनिंदा ही तस्वीरें सामने आई थीं, क्योंकि इस जोड़ी ने अपनी शादी की सभी तस्वीरों के राइट्स एक इंटरनेशनल मैगजीन को बेच दिए थे. इस शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.
