‘अपना उत्तर प्रदेश’ पर दोपहर 2 बजे तक की बड़ी खबरें

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

1- दिल्ली: कांवड़ यात्रा की परमिशन पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया, कांवड़ यात्रा की इजाजत देने के मामले में नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर नोटिस जारी किया, जस्टिस फली नरीमन की बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया, SC ने यूपी सरकार को मामले में नोटिस जारी किया , सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 16 जुलाई को होगी ।

2- दिल्ली: संसद के मानसून सत्र को लेकर तमाम बैठकें, लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 18 जुलाई को 4 बजे होगी सर्वदलीय बैठक, स्पीकर ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, बीजेपी अपने कार्यकारी समिति की बैठक करेगी, 18 जुलाई को बीजेपी भी अपनी बैठक करेगी ।

3- दिल्ली: कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज.कमलनाथ को बनाया जा सकता है कार्यकारी अध्यक्ष.राहुल गांधी संसद में संभालेंगे पार्टी की कमान! कांग्रेस  की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक बुलाई है और पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है.

4-दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,792 केस, देशभर में 38,792 नए कोरोना केस मिले, बीते 24 घंटे में 624 मरीजों की मौत हुई, देश में बीते 24 घंटे में 41,000 मरीज ठीक, देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 3,09,46,074, देश में कोरोना से अब तक 4,11,408 मौतें, देश में कोरोना से अब तक 3,01,04,720 ठीक, देश में रिकवरी रेट 97.28%, डेथ रेट 1.33%.

5- सपा की लखनऊ में बड़ी मीटिंग,  प्रो. रामगोपाल पहुंचे सपा दफ्तर, सपा के विधान परिषद सदस्यों का सपा दफ्तर पहुंचना शुरु सपा के MLC के साथ अखिलेश की बैठक, कुछ देर में विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक ।

6- लखनऊ: चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले का मामला, हज़रतगंज कोतवाली में तहरीर दी गई, AAP सांसद संजय सिंह ने तहरीर दी, मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत की, संजय सिंह ने FIR दर्ज कराने के लिए दी तहरीर, मंत्री समेत कई अफसरों के खिलाफ दी तहरीर, मंत्री सुरेश खन्ना के खिलाफ दी गई तहरीर, प्रमुख सचिव आलोक कुमार के खिलाफ तहरीर, लोहिया संस्थान के निदेशक के खिलाफ तहरीर, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर, ऊंचे दामों पर वेंटिलेटर समेत कई उपकरण खरीदे गए ।

7- गोरखपुर: सीएम योगी के गोरखपुर दौरे के दूसरा दिन, बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह गए सीएम, 80 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात , 133 परियोजनाओं की दी सौगात, गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में सीएम का संबोधन।

8- अयोध्या: मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन का दौरा, नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे राम जन्मभूमि परिसर, विराजमान रामलला का किया दर्शन पूजन, मंदिर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, पदाधिकारियों और कार्यदाई संस्था से करेंगे बैठक, मंदिर निर्माण की प्रगति का लेंगे जायजा, मिर्जापुर से आए बलुआ पत्थरों का करेंगे निरीक्षण, सर्किट हाउस में नृपेंद्र मिश्रा करेंगे बैठक।

9- बलरामपुर: मनरेगा से 80 हजार मजदूरों का मोहभंग, गांवों से शहरों का रुख कर रहे हैं मजदूर, समय से मजदूरी न मिलने से मजदूर परेशान, निजी कामों में ज्यादा पैसा मिलना भी वजह, जिले के 1 लाख मजदूर मनरेगा में पंजीकृत ।

10- पीएम मोदी का बनारस दौरा, पीएम मोदी के विरोध की आशंका में 89 लोगों की लिस्ट तैयार, विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों व अन्य संस्थाओं से जुड़े हैं ये लोग।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *