बरेली : सावन में कांवड़ियां अपनी यात्रा पर निकल चुके हैं, जिन्हें लेकर देश में सुरक्षा की व्यवस्था पर काफी जोर दिया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवारियों की सुरक्षा कर रहे पुलिस प्रशासन के अफसरों में उस वक्त हड़कप मच गया जब उनके हाथ एक टेरर थ्रेट पत्र लगा, जिसमें बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.
मुस्लिम बस्तियों से नहीं गुजरने चाहियें कांवरियों
आपको बात दें कि स्टेशन अधीक्षक को मिले इस पत्र को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन यानी IM ने एक साधारण डाक द्वारा भिजवाया था, जिसमें लिखा है कि अगर मुस्लिम बस्तियों या गलियों से कांवड़ियों के जत्थे गुजरे तो वो बरेली रेलवे जंक्शन को बम से उड़ा देंगे. बताया जा रहा है कि ये पत्र मुन्ने खां ने भेजा है, जो खुद को IM का एरिया कमांडर बता रहा है. वहीं इस पत्र के बाद जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस के साथ ही सभी खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई और तलाशी अभियान चलाया गया. उस दौरान किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.
चलाया गया तलाशी अभियान
स्टेशन को बम से उड़ाने वाला धमकी भरा पत्र टेरर थ्रेट जब सुरक्षाकर्मियों तो उसके बाद बरेली जंक्शन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, साथ ही इस मामले में ख़ुफ़िया एजेंसियों को भी सक्रिय करवाया गया. वहीं आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के कथित एरिया कमांडर मुन्ने खां द्वारा भेजे गए इस पत्र में कितनी सच्चाई है उसकी जांच में तो ख़ुफ़िया एजेंसियां कर रही हैं. इस दौरान बरेली के रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करने के साथ उसे और ज्यादा बढ़ा दिया गया है, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कुछ भी ऐसा संदिग्ध वस्तु नहीं मिला जो बम होने की संभावाना की ओर इशारा करें.
धारा 505 के तहत दर्ज किया गाय मुकदमा
वहीं, बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कथित मुन्ने खां के खिलाफ जीआरपी थाने में FIR दर्ज करायी है. जिसके चलते मुन्ने खां पर धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले को लेकर जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने कहा है कि वो सिविल पुलिस की मदद से इस मामले की जांच करेंगे.
