1 करोड़ 16 लाख’ वाली नई सड़क का उद्घाटन करने पहुंचीं थी विधायक, नारियल नहीं फूटा सड़क ही टूट गई !

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बिजनौर: सरकार का नारा है कि, ‘सोच ईमानदार और काम दमदार’ लेकिन सरकारी विभागों ने शायद इसके उलट सुना है, क्योंकि, उनकी ना तो सोच ईमानदार है और ना ही का दमदार. इसकी बानगी देखनी है तो बिजनौर की ये खबक देखिए ।

नारियल नहीं टूटा, सड़क टूट गई
दरअसल, बिजनौर में सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार की पोल उस वक्त खुल गई जब बीजेपी विधायक सुची चौधरी नई नवेली सड़क का शुभारम्भ करने पहुंची.विधायक सुची चौधरी ने इस मौके पर सड़क पर नारियल तोड़ा, लेकिन सड़क की गुणवत्ता की गड़बड़ी तब जगजाहिर हो गई जब सड़क पर मारने से नारियल तो नहीं टूटा हां लेकिन सड़क जरूर टूट गई. इस नाजारे को देखने के लोगों ने नाराजगी जताई.तब विधायिका ने भी खूब नाराजगी जताते हुए अपने समर्थकों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गईं. इसके बाद पीडब्लूडी के अफसरों ने सड़क की सेम्पलिंग की।

1 करोड़ 16 लाख 38 हजार की लागत से बनी सड़क
दरअसल बिजनौर सदर विधायिका सुची चौधरी की विधानसभा के हलदौर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अजीजपूरा इलाके में सिंचाई खंड विभाग के जरिए 1 करोड़ 16 लाख 38 हजार की लागत से नहर की पटरी पर साढ़े 7 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है. सड़क का काम करीब 700 मीटर ही पूरा हुआ था और विभाग में सड़क का शुभारंभ कराने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग के अफसरों ने सदर विधायक सुची चौधरी को सड़क का निर्माण के शुभारम्भ के लिए बुला लिया. जैसे ही उन्होंने सड़क पर नारियल पटका तो नारियल टूटने के बजाए सड़क ही टूट गई. ये घटना सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *