UP TET EXAM Leak: सीएम योगी ने अपनाया कड़ा रुख, बोले- आरोपियों पर लगाई जाएगी NSA

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. UP TET पेपर लीक मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि मामले के आरोपियों पर एनएसए लगाई जाएगी. कड़े शब्दों में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कोई कितना बड़ा हो बुलडोजर चलना तय, कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा.’

बता दें कि WhatsApp ग्रुप पर पेपर लीक होने का मामला सामने आते ही Exam रद्द कर दिया गया. पहली शिफ्ट के अभ्यर्थी उसी दौरान पेपर दे रहे थे. बताया गया है कि परीक्षा अब एक महीने बाद आयोजित होंगे. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पारियों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं.

यूपी के कई शहरों में तय समय पर परीक्षार्थी एग्‍जाम देने के ल‍िए पहुंचे. कुछ अभ्यर्थियों ने तो पेपर सॉल्व करना शुरू भी कर दिया था. तो कई ने कई प्रश्न हल भी कर ल‍िए थे, इस बीच उन्‍हें जानकारी म‍िली क‍ि पेपर आउट होने की वजह से परीक्षा रद कर दी गई है. इसके बाद वे न‍िराश हो गए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *