लखनऊः यूपी पुलिस में दरोगा के 3307 पदों पर भर्ती का आखिरी रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. इस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 17 जून 2016 को शुरू हुई थी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने रिजल्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक के तीन हजार पद पर ये नियुक्तियां होनी है.
इतने पुरुषों और इतनी महिलाओं की होगी एंट्री
रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से 2400 पद पुरुष और 600 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इनके अलावा 210 पद प्लाटून कमांडर पीएसी और 97 पद अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के लिए आरक्षित किए गए हैं.
दरोगा भर्ती परीक्षा 2016 के परिणाम के लिए यहां क्लिक करें.
