लखनऊ/रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से संसद आजम खान ने मॉब लिंचिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. मॉबलिंचिंग पर पूछे गए सवाल पर आजम खान ने कहा है कि, मुसलमानों को 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान ना जाने की सजा दी जा रही है. और ये सजा अब मॉब लिंचिंग के रूप में मिल रही है. हम ने तो इसे ही अपना वतन माना लेकिन हमें सजा दी ज रही है.
इसमें हमारी क्या गलती ये तो बापू से पूछो…
आजम खान ने कहा कि, बंटवारे के वक्त जिन मुसलमानों ने पाकिस्तान जाना अच्छा नहीं समझा उसमें हम लोगों की गलती क्या है. हमारे पूर्वजों ने हिंदुस्तान को ही अपना वतन माना. हम क्यों नहीं गए इसमें हमारी क्या गलती है. ये पूछना है तो पंडित नेहरू, सरदार पटेल खान अब्दुल गफ्फार खान और बापू (महात्मा गांधी) से पूछो. उन्होंने ही इस देश के मुसलमानों को भरोसा दिलाया था कि, यहां सब सुरक्षित रहेंगे मत जाओ. बापू ने ही कहा था कि, ये देश तुम्हारा है अगर सभी मुसलमान बंटवारा चाहते तो देश की ये हालत ना होती.
ना हिस्सेदार ना गुनहगार
आजम खान ने कहा कि, भारत के मुसलमान ना तो देश के बंटवारे में हिस्सेदार रहे और ना बंटवारे के गुनहगार. लेकिन फिर भी सजा मिल रही है. लेकिन जो हालात हैं उसका सामना तो करेंगे ही झेलेंगे भी. और झेल भी रहे हैं. लेकिन हमारा कोई गुनाह नहीं है.
भू-ंमाफिया घोषित किए गए हैं आजम
जौहर अली यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आजम खान हाल ही में भू माफिया घोषित किए गए हैं. उन पर यूनिवर्सिटीके लिए जमीन कब्जाने का आरोप है. वहीं आजम खान का कहना है कि, ये सब मेरे सांसद बनने के बाद का षणयंत्र है. मोदी सरकार पहले 5 साल रही लेकिन कोई आरोप नहीं लगा, 3 साल की योगी सरकार रही कोई आरोप नहीं लगा. अब जब मैं रामपुर में बीजेपी के बुरी तरह हरा चुका हूं. तब ये सब हो रहा है.
