नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 26 November 2021)

आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, इसलिए किसी के ज्यादा बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी. मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. स्थायी संपत्ति के मामले में निर्णय लेना उचित नहीं है. मानसिक चिंता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है. आपका स्वाभिमान भंग होगा. ऑफिस या व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहें.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 26 November 2021)

आपकी चिंता कम होने से राहत का अनुभव होगा. आपका मन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा. आपकी सृजनशीलता और कल्पना शक्ति में भी वृद्धि होगी. कला और साहित्य में आप अपनी कुशलता बता सकेंगे. परिवार के सभी सदस्यों के साथ निकटता में वृद्धि होगी. लघु प्रवास की संभावना है. आपको आर्थिक मामलों के प्रति सावधान रहना पड़ेगा. आपका दिन आनंद में गुजरेगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 26 November 2021)

थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से काम पूरा कर सकेंगे. आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है. स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात होगी. व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा. आय में वृद्धि होगी.
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 26 November 2021)

परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा. ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए योग बनेंगे. मां से आर्थिक लाभ होगा. गृह सजावट का काम हाथ में लेंगे. ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 26 November 2021)

आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे. परिजन, मित्र तथा सगे- संबंधी उसमें सहभागी बनेंगे. भेंट- सौगात की प्राप्ति होगी. स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा. मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है. आनंददायक प्रवास होगा. धन लाभ होगा. दांपत्यजीवन में घनिष्ठता अनुभव करेंगे.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 26 November 2021)

आप अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्र और अस्वस्थता अनुभव करेंगे. गलत दलीलबाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें. वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है. आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा. गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 26 November 2021)

आज लाभ का दिन है. व्यापार- धंधे में विकास के साथ- साथ आय भी बढ़ेगी. नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी. पत्नी, पुत्र और बुजुर्गों की ओर से लाभ होगा. मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा. मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे. संतान के शुभ समाचार मिलेंगे.
वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 26 November 2021)

आज सभी विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा. थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में गहरी चिंताएं सताया करेगी. नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे. उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे. विदेश में बसनेवाले निकटस्थ संबंधियों के समाचार मिलेंगे. संतान के संबंध में चिंता होगी.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 26 November 2021)

आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. अन्यथा अनर्थ हो सकता है. सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा. मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे. धन खर्च में वृद्धि होगी. नियम विरोधी काम तथा अनैतिक काम से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसका ध्यान रखें.
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 26 November 2021)

दैनिक कामों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में व्यतीत करेंगे. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा और दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. धन लाभ के प्रबल योग हैं. आपके व्यापार में वृद्धि होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दलाली, कमिशन, ब्याज मिलने से आर्थिक लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. काम में सफलता मिलेगी.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 26 November 2021)

आज किए गए काम में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी. परिवार में मेल-जोल बना रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी. नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे. नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा. जरूरी काम में धन खर्च होगा. विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 26 November 2021)

आज आपकी इमेजिनेशन में बहुत निखार आएगा. आप साहित्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. आपके स्वभाव में प्रेम और रोमांस की भावना अधिक होगी. पेट की तकलीफ और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. आपको अपना मन स्थिर रखना पड़ेगा. प्रेमीजनों के लिए भी अच्छा समय है. गणेशजी की कृपा से आज विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बनेंगे.
