बदल गया देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम, इंस्टाग्राम पर लिखा…

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली बॉलीवुड एक्टर्स प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम पर को सोशल मीडिया पर चेंज करना शुरू कर दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम में पति निक जोनस का सरनेम जोड़ लिया है, जिसके बाद अब वह प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गई हैं. हालांकि, प्रियंका ने अभी ट्विटर और फेसबुक पर अपने अकाउंट में नाम में कोई बदलाव नहीं किया है.

इवेंट के बाद बदला नाम
जयपुर में शादी करने के बाद दिल्ली में एक इवेंट में शिरकत करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर नाम बदला है. बता दें कि शादी के बाद जब प्रियंका से पूछा गया था कि वह निक के साथ कितनी खुश हैं तब प्रियंका ने कहा था कि वह अपनी शादी को 10 में से 12 नंबर देना चाहेंगी, क्योंकि निक उनसे बहुत प्यार करते हैं और दोनों ही शादी से बेहद खुश हैं.

 

शादी के दौरान भावुक हुए थे निक
बता दें कि निक और प्रियंका की शादी क्रिश्चियन रस्मों से पहले हुई थी. क्रिश्चियन रस्मों के दौरान प्रियंका व्हाइट कलर के गाउन में नजर आईं थी. प्रियंका को व्हाइट कलर के वेडिंग गाउन में देखने के बाद निक की आंखों से आंसू छलक गए थे. निक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

Once upon a fairytale… @nickjonas Link in bio @people

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इंडियन दिखे थे निक
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंडियन वेडिंग के लिए डार्क रेड कलर का सब्यसाची लहंगा चुना जिसमें लाल धागे की कढ़ाई की गई थी. सब्‍यसाची मुखर्जी ने प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे के बारे में कई खास बातें अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं.

 

View this post on Instagram

 

And forever starts now… ❤️ @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में फैमिली और वीआईपी लोगों के लिए रिसेप्शन रखा गया जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *