दिल्ली : पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए फिल्मी दुनिया के लोग बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं, साधु संत और दूसरी संस्थाएं भी आर्थिक मदद का ऐलान कर रही हैं, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार अधिकांश फिल्मी सितारे शहीदों के लिए सैन्य कल्याण कोष में करोड़ो रुपए भिजवा रहे हैं
सबसे आगे सलमान खान
अभी तक फिल्मी सितारों में आर्थिक मदद करने वालों में सलमान खान सबसे आगे हैं, सलमान खान ने संस्था विंग ह्यूमन के जरीए करीब 5 करोड़ रुपए कल्याण कोष में जमा कराए हैं, ये राशि अभी तक सबसे ज्यादा है, सलमान खान के इस फैसले का स्वागत केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने किया है
बिग बी देंगे हर परिवार को 5 लाख रुपए
बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन भी मदद करने के लिए सामने आए हैं, खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन हर परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद करेंगे, उनके प्रवक्ता ने बताया की अमिताभ बच्चन भी शहीद परिवारो की मदद करना चाहते हैं
मोरारजी बाबू ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
आध्यात्मिक गुरु संत मोरारी बापू ने शहीद हुए जवानों के परिजन को एक-एक लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है. मोरारी बापू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए. उन्होंने शहीदों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए तथा घायल हुए जवानों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.
एसबीआई ने माफ किया सैनिकों का लोन
वही देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी कर्ज लिए हुए सैनिकों का लोन माफ करने की घोषणा की है, शहीद हुए 42 जवानों में करीब 23 जवानों ने बैंक से कर्ज लिया हुआ है.बैंक ने कहा कि वह शहीद जवानों के आश्रितों को बीमा राशि यथाशीघ्र जारी करने को लेकर कदम उठा रहा है.
