नई दिल्ली : अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि ग्लैमर इंडस्ट्री में खुद की एक अलग पहचान बनानी है तो आपको लुक के साथ-साथ परफेक्ट की जरूरत होती है. कई बार लुक होने के बाद भी मॉडलिंग या ग्लैमर इंडस्ट्री की ओर खुद को पुश नहीं कर पाते है. कारण है हमारा शरीर. फैटी या यूं कहें कि प्लस साइज होने के कारण हम इन पेशों में हाथ आजमने से भी डरते हैं. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आपको एक बार फिर से सोचने से भी डरते हैं. परन्तु आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो एक बार फिर से विचार कर लीजिए, क्योंकि आपका फिगर नहीं बल्कि आपकी सोच और आत्मनिर्भरता बुलंदियों की ऊंचाई को तय करती है.
यह भी पढ़ें : हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर के लगाकर कुंभ पहुंची राखी सांवत, कहा- ‘पाप धोने के लिए आई हूं’
लीना सिंह ने मिस इंडिया कर्वी शो में एक मुक़ाम हासिल कर लोगों को बताया कि हम भी किसी से कम नहीं. दरअसल मिस इंडिया कर्वी शो 2019 का आयोजन गुरुग्राम मे किया गया, जहां भारत की प्लस साइज़ शरीर वाली महिलाओं ने शिरकरत की. लीना सिंह ने अपने प्लस साइज़ को कमजोरी नहीं मानते हुए, अपने हुनर के ज़रिए तमाम महिलाओं के लिये एक ऐसा प्लेटफ़ार्म दे दिया, जहां कर्वी महिलाएं भी फर्क से सिर ऊंचा कर सकती हैं और ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकती हैं.
मनोबल को कमजोर ना होने दें: लीना सिंह
लीना सिंह ने बताया कि स्वस्थ्य (प्लस साइज़) होना कोई अभिश्राप नहीं है. अपने मनोबल को कमजोर किए बैगर और लोगों की बग़ैर चिंता किए बगैर अपने मुकाम को हासिल किया जा सकता है. उनका मानना है कि समाज में ऐसे लोगों के मिसाल बनना ज़रूरी है, जो लोग प्लस साइज़ की वजह से लड़कियों और औरतों को ऐसी निगाह से देखते है, मानो मोटापा श्राप हो. लेकिन श्राप को अमृत कैसे बना सकते है ये जानना बेहद जरूरी है.
