मायावती का सपा पर सीधा हमला, बोलीं BJP से मिले हुए हैं मुलायम सिंह

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश (UTTARPRADEHS) में चुनावी महाभारत भले ही खत्म हो गई हो लेकिन आरोप-प्रत्यारोप और वार-पलटवार का सिलसिला बदस्तूर जारी है. किसी के माथे हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है, तो कहीं मिलीभगत का दोष मढ़ा जा रहा है. बसपा(BSP) की हार पर लगातार मंथन के मद्देनजर मायावती फिर मुखर हुई है. बसपा(BSP) को बीजेपी (BJP)की B टीम बताने वाले, समाजवादी पार्टी (Samajawadi Party) के वार पर पलटवार करते हुए मायावती ने तंज किया है कि, BSP नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी ही BJP की B टीम है।

मुलायम सिंह बीजेपी से मिले हुए हैं: मायावती
19 मार्च 2017 के योगी सरकार के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी-मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात. अखिलेश यादव को उनसे दिलाया गया आशीर्वाद और अपर्णा यादव के बीजेपी में जाने की तमाम कड़ियों को लफ्जों की लड़ियों में पिरो कर बसपा (BSP)प्रमुख ने ट्वीटर पर लिखा है कि,…
TWEET- बीजेपी से, बी.एस.पी. नहीं बल्कि सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह खुलकर मिले है जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में, श्री अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।

मायावती (MAYAWATI) ने एक और ट्वीट में अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि,…

TWEET- यूपी में अंबेडकरवादी लोग कभी भी अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी सरकार में अंबेडकरवादियों के नाम से बनी योजनाओं और संस्थानों के नाम बदल दिए हैं। ये शर्मनाक भी है।

यूपी के चुनावी रण में B टीम पर बड़ा बवाल रहा है. कभी ओवैसी को बीजेपी की B टीम बताया गया तो कभी बीएसपी को. अब मायावती के पलटवार के बाद ये सवाल और शोर करने लगा है कि, ये बी-टीम का बवाल क्या है.हालांकि, इस सवाल के जवाब के लिए बीजेपी की ओर भी देखा जा रहा है.सवाल यही है कि, आखिर कौन किसकी B टीम है. सियासी पंडितों की मानें तो ये सारी बयानबाजी मुस्लिम वोटों को लेकर है, बसपा प्रमुख समझ रही है कि, मुस्लिम वोट उनसे छिटक गया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोट पूरी तरह समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा दिखा है. वहींं अखिलेश यादव 9AKHILESH YADAV) भी इस वोट बैंक को सहेजने के लिए पूरी शिद्दत से जुटे हैं इसलिए अखिलेश यादव बार-बार बसपा का रिश्ता बीजेपी से जोड़ रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *