Surprise विजिट पर शैलटर हाउस पहुंचे योगी, युवक ने कहा-आपके आने से प्रॉब्लम हो गई

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालते ही रोजाना अधिकारियों को सरप्राइज देने और काम का औचक निरीक्षण करने के लिए योगी आदित्यनाथ जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर पहुंचे. जिले में कई योजनाओं का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कई परियोजनाओं को जायजा लिया. परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद योगी आदित्यनाथ रैन बसेरों का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान एक युवक ने योगी से कुछ ऐसा कह दिया कि वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए.

युवक ने की योगी से शिकायत
दरअसल, गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर मौजूद रैन बसेरे में जब योगी आदित्यनाथ निरीक्षण करने पहुंचे तो एक युवक ने आगे आकर उन्हें रेलवे भर्ती मामले में शिकायत दर्ज कराई. युवक ने योगी आदित्यनाथ से कहा, ‘यहां वेरिफिकेशन हो रहा था, लेकिन आपके यहां पर आने की वजह से कुछ अफसर एबसेंट रहे. आपके आने से प्रॉब्लम बढ़ गई है सर.’

चलिए ठीक है…
युवक के इस सवाल और शिकायत के बाद योगी आदित्यनाथ और वहां पर मौजूद सभी लोग चौंक गए. सभी को हैरानी हुई कि एक युवक सीएम से ऐसे कैसे बोल सकता है. मामले की गंभीरता को समझते हुए योगी आदित्यनाथ ने युवक से कहा, ‘चलिए ठीक है, घबराइए मत सब कुछ ठीक होगा’

चुनावी दौरो में बिजी थे योगी
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार में काफी व्यस्त थे. माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण वह राज्य के कामकाज पर ध्यान केंद्रीत नहीं कर पाए, जिसके कारण वह अब राज्य के तमाम जिलों का औचक निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *