टोक्यो में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, देखें PIC

अपना बुलंदशहर

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत ने इतिहास रच दिया है. नीरज चोपड़ा ने देश को गोल्ड दिलाया तो कई सालों बाद हॉकी में भारत को पदक मिला है. भारत लौटते ही ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है.

बुलंदशहर डीएम ने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया. डीएम ने सतीश यादव, अरविंद कुमार, शूटिंग खिलाड़ी मेराज अहमद खान को 50-50 हजार रुपये का चेक, ट्रॉफी और शॉल देकर सम्मानित किया. इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के परिवारवाले और अन्य लोग भी मौजूद थे. खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है.

ये भी पढ़ेंः- ‘राजनीति का व्यापार’ करती है बीजेपी, आखिरकार ऐसा क्यों बोले अखिलेश

ओलंपिक में भारत ने जीते 7 पदक
ओलंपिक में भारत ने 7 पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इससे पहले भारत ने एक ओलंपिक में कभी इतने पदक नहीं जीते थे. भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इसके साथ भारत पदक तालिका में 48वें नंबर पर रहा. जबकि अमेरिका 39 गोल्ड, 41 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 113 मेडल लेकर टॉप पर रहा.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *