बुलंदशहर: खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव सीकरी की रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची को अगवा करके उसकी हत्या कर दी गई. उसका शव पुलिस ने खेत से बोरी में बरामद किया है. गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप है. पुलिस ने युवक को अरेस्ट करके जेल भेज दिया. मंगलवार की शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी आरोप है कि गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर भुट्टा दिलाने के बहाने ले गया था. रेप की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया तो बच्ची ने शोर मचा दिया. आरोपी युवक ने बच्ची की गला दबाकर हत्या करके शव बोरी में बंद कर ईख के खेत में फैंक दिया.
खुर्जा कोतवाली का किया घेराव
बुद्वार को गांव के सैंकडो महिला व पुरूषों ने खुर्जा नगर कोतवाली का घेराव कर दिया. प्रदर्शनकारी आरोपी को पुलिस से उन्हे सौंपने की बात कह रहे थे. पुलिस ने बताया कि गांव का 22 वर्षीय युवक अशोक मंगलवार की दोपहर बाद घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची को बहला फूसलाकर ले गया. जब खेत में ले गया तो बच्ची ने शोर मचा दिया और आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या करके बोरे में बंद कर ईख के खेत में फैंक दिया.
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
आरोपी को गांव के एक युवक ने ले जाते हुए देख लिया था. परिजनों को जब काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने तलाश किया. पुलिस सूचना पर पहुंची और परिजनों के कहने पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की युवक ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को ले गया था. उसके साथ रेप करने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया. डर की वजह से बच्ची की गला घोंटकर हत्या करके खेत में फेंक दिया. बुद्ववार को गांव के सैकडों लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस का घेराव कर आरोपी को खूद ही सजा देने की बात कह रहे थे. हालांकि पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया. एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि बच्ची का शव बरामद किया है. आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. रेप के प्रयास में विफल होने पर आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट
