अगर आप खा रहे हैं आलू तो समझिए पी रहे हैं शराब!

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में आलू की खेती के तमाम रिकॉर्ड हैं. यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो आलू की खेती देश के कई इलाकों से ज्यादा होती है. लेकिन इन दिनों आलू की फसल को लेकर जो फॉर्मूला इन इलाकों में अपनाया जा रहा है. वो सोचने पर मजबूर कर देगा कि, हम आलू खा रहे हैं या शराब पी रहे हैं.

आलू में शराब
बता दें कि, बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र में भी आलू की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है. लेकिन यहां के किसान आलू को मोटा करने के लिए देशी शराब का इस्तेमल कर रहे हैं. इससे ना सिर्फ आलू मोटा हो रहा है बल्कि पैदावार भी ज्यादा हो रही है. लेकिन चिंता की बात  ये कि, देखा-देखी ज्यादातर किसान इसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं.

शराब की तकनीक और तर्क


किसानों का कहना है कि, आलू की फसल में देशी शराब का स्प्रे करने से आलू जल्दी पक जाता है. और इससे उत्पादन में भी बढोत्तरी होती है क्योंकि, इससे आलू मोटा भी होता है. हालांकि, किसानों का कहना है कि, वो इतनी शराब का इस्तमाल नहीं कर रहे हैं जिससे की शरीर को कोई नुकसान हो. लेकिन ऐसा कैसे संभव है कि, सिंचाई या अन्य तरीके से आलू की सब्जी में जा रही शराब नुकसान नहीं करेगी.

कृषि अधिकारी कहिन

जिले के कृषि अधिकारी अभी शायद नींद में सोए हैं उन्हें इस बात की भनक तक नहीं है. वहीं जिला कृषि रक्षा अधिकारी से इस बाबत जब सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि, आलू की खेती में शराब के स्प्रे का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. अगर फिर भी किसान इसका उपयोग कर रहे हैं तो वो गलत कर रहे हैं. इससे फायदे के बजाए नुकसान ही होगा.

एक नजर इधर भी…

मायावती बोलीं ‘सांपनाथ-नागनाथ’ अखिलेश भी बोले ‘दोनों एक जैसे’

नबाव साहब की दुम है तो हनुमानजी मुसलमान: आजम खान

बुलंदशहर हिंसा: योगी के एक्शन पर प्रश्न चिन्ह, 83 पूर्व नौकरशाहों ने मांगा इस्तीफा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *