बुलंदशहर शासन ने बर्ड फ्लू के लिए कसी कमर

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : जनपद में बर्ड फ्लू की आहट को देखते हुए विभाग ने कमर कस ली है. बीमारी पर नजर रखने के लिए सभी 16 ब्लॉकों में टीम गठित कर दी है. साथ ही बरेली लैब भेजे गए 120 सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. इससे अफसरों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि इन दिनों बर्ड फ्लू बीमारी होने का अंदेशा रहता है.

यह भी पढ़ेंः तवायफ के कोठे से मिट्टी लाकर बनती है माता की प्रतिमा, तो वो भी हमारे समाज का हिस्सा ही हुई ना

अधिकारी हुए सक्रिय
इसकी आहट के साथ ही विभागीय अधिकारियों ने कमर कस ली. इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने जनपद के सभी 16 ब्लॉकों में पांच-पांच सदस्यीय टीम का गठन करते हुए उन्हें बीमारी पर नजर रखने के आदेश दिए हैं. साथ ही इन टीमों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे पॉटरी फार्म पर जाकर भी जायजा लें.

यह भी पढ़ेंः मंच पर इस अंदाज में थिरके बबीता जी और जेठालाल, देखिए VIDEO

ग्लेंडर फारसी के भी 180 सैंपल की मिली नेगेटिव रिपोर्ट
जनपद के लिए अच्छी बात यह भी है कि अभी ग्लेंडर फारसी के लक्षण सामने नहीं आए हैं. विभाग की ओर से हिसार लैब भेजे गए 180 सैंपल की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अफसरों ने बताया कि इस बीमारी पर नजर रखने के लिए प्रत्येक माह कम से कम 20 घोड़ा गधा और खच्चर के सैंपल लैब भेजने का सिलसिला जारी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *