दिल्ली : अक्सर आपने सड़क पर ट्रेफिक रुल्स का उल्लंघन करते हुए कई लोग देखे होंगे, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में लड़का लड़की को ट्रेफिक रुल तोड़ना फायदेमंद साबित हुआ, ट्रैफिक पुलिस के एक ई-चालान ने उनकी लव स्टोरी को अंजाम तक पहुंचा दिया. ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर काटे गए चालान के कारण युवक के परिवार को उसके एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में होने का पता चला, जिसके बाद दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए.
पुलिस ने घर भेजी थी दोनों की फोटो
दरअसल, अहमदाबाद के रहने वाले विपुल (बदला हुआ नाम) अपनी प्रेमिका के साथ रेड लाइट क्रास कर गए, जिसपर पुलिस ने उनके घर चालान भेज दिया, चालान के साथ वो फोटो भी भेजी जिसमें विपुल और उनकी प्रेमिका बाइक पर बैठकर रेड लाइट क्रास कर रहे थे, चालान मिलने के बाद परिवार ने विपुल से लड़की के बारे में पूछा तो विपुल ने बताया की वो उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों शादी करना चाहते हैं. इसपर लड़के के माता-पिता ने लड़की के परिवार को अपने घर पर बुला लिया और इसके बाद परिवारों की आपसी सहमति से दोनों की शादी तय करा दी गई.
ट्विटर पर साझा किया वाक्स
खास बात यह कि शादी तय होने के बाद युवक ने इस चालान के लिए अहमदाबाद पुलिस को ट्विटर के जरिए धन्यवाद भी दिया. इस पूरे वाकये के बाद युवक ने ट्विटर पर पुलिस को टैग करते हुए लिखा,’मुझे डाक के जरिए पुलिस का ये मेमो मिला और इसके साथ एक बेहद हास्यास्पद घटना भी हुई. इस मेमो के साथ आई फोटो में मैं और मेरी गर्लफ्रेंड दिख रहे थे. पहले मेरे माता-पिता उसके बारे में नहीं जानते थे, लेकिन इस मेमो के कारण वह अब सब जान गए हैं. ‘
