बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर (bulandshahr) से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है. सउदी अरब में रह रहे शख्स ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक बोल दिया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरु कर दी है.
2011 में हुई थी शादी
जहांगीराबाद कस्बे की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2011 में बुलंदशहर में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. निकाह के बाद उसका शौहर काम के लिए सउदी अरब (Saudi Arabia) चला गया. इधर ससुराल में उस पर जुल्म होने लगे. ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे. आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से कार की मांग की जाने लगी. पत्नी ने फोन पर सभी बातें पति को बताईं लेकिन पति ने भी अपने घरवालों का ही साथ दिया और करीब 4 महीने पहले फोन पर उसे तीन तलाक बोल दिया.
यह भी पढ़ें : स्कूल का हर बच्चा कह रहा, टीचर हो तो ऐसा हो, वरना ना हो
पुलिस ने कही कार्रवाई की बात
बुलंदशहर (bulandshahr) के एसएसपी ने बताया कि पीड़िता ने उन्हें पूरी जानकारी दी है जिसके आधार पर उन्होंने थाने को बोल कर मामला दर्ज करने के आदेश किए हैं. उन्होंने बताया कि अब जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बुलंदशहर की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें….
एक नजर इधर भी….
आयुष्मान खुराना का वीडियो देख यूपी पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, कहा- ‘हेलमेट लगाते तो…’
घर से गाड़ी निकालकर कहीं जाने वाले हैं, तो अभी जान लीजिए ये नियम
OMG! फिर फिसली आजम खान की जुबान, योगी सरकार को कहा नपुंसक
