बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में राजस्थान के एक युवक ने शादी का झांसा देकर 5 महीने तक एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया, उसकी अश्लील फोटो खींची और उसे वायरल करने की धमकी दे दुराचार करता रहा. मामला दर्ज होने के बाद अब रेप का आरोपी मुकदमे से बचने के लिए नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचा तो चाइल्ड लाइन (child line) और पुलिस ने मौके पर पहुंच विवाह को रुकवा दिया.
राजस्थान (Rajasthan) से आये बारातियों में भगदड़ मच गई और दूल्हा भी फरार हो गया. फिलहाल अहमदगढ़ थाना पुलिस (Ahmedgarh Police Station) और चाइल्ड लाइन (child line) ने नाबालिग लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया है और परिजनों को लड़की के बालिग होने तक शादी न करने की हिदायत दी है.
ये भी पढ़ेंः- POCSO Act: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला- बच्चों से ओरल सेक्स अति गंभीर अपराध नहीं
चाइल्ड लाइन टीम (Child Line team) और अहमदगढ़ थाना पुलिस (Ahmedgarh Police Station) को सूचना मिली कि एक गांव में रेप पीड़ित नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है. जिस युवक के साथ नाबालिग लड़की की शादी हो रही है, उस युवक पर एक नाबालिग लड़की से पांच माह तक शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है. आरोपी युवक राजस्थान के भरतपुर से बारात लेकर विवाह करने पहुंचा था. अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक (Ahmedgarh police station in-charge inspector) ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर रेप का आरोपी दूल्हा विवाह मंडप से फरार हो गया. चाइल्ड लाइन टीम (Child Line Team) ने नाबालिग लड़की को अपनी सुपुर्दगी में ले मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. दुल्हन रेप पीड़िता ही थी और अभी नाबालिग है.
