जमीन अधिग्रहण मामले पर बैकफुट पर आजम खान, पत्नी बोलीं- ‘पैसे लें लो’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रामपुर : आज़म खान पर दर्ज भूमि कब्ज़ों के मामलों पर आज़म परिवार बैकफुट पर आता हुआ नजर आ रहा है. आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तंज़ीन फातिमा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी जमीन ले लें या फिर पैसे ले लें हमें किसी तरह का कोई ऐतराज नहीं है.

डीएम पर लगाए गंभीर आरोप
तंज़ीन फातिमा ने आज़म खान ने बचाओ में कहा की जब से नए डीएम साहब ने जॉइन किया है आते ही इन्होंने आज़म खान साहब को एक तरह से आपराधिक छवि बनाने की कोशिश की. आते ही उनका लाइसेंस निलंबित किया और ये कहा कि निरस्त कर देंगे और उसके बाद उनको भूमाफिया घोषित कर दिया लेकिन ज़्यादातर ज़मीनों की रजिस्ट्री हुई है.
चेक से पेमेन्ट हुए है थोड़ी से 2 या 3 बिगा ज़मीन है जिसकी रजिस्ट्री रह गई होगी या बेचने वाले ने किसी साज़िश के तहत नही कराई होगी.

आजम साहब को खुद मालूम नहीं है…
इतना आज़म साहब को भी नही मालूम है. अगर वो कहते है तो वो अपने पैसे ले ले या अपनी ज़मीन ले ले जैसा भी चाहे. जो इतनी ज़मीन यूनिवर्सिटी के लिए खरीद सकता है वो दो तीन बीघा जमीन के लिए बेमानी नही करेगा.

एक नजर इधर भी……

मैं रोज 17-18 घंटे काम करता हूं अगर मैं अच्छा काम करूंगा तो याद किया जाऊंगा: योगी आदित्यनाथ

प्यार, इश्क और मोह्ब्बत: महिला पुलिसकर्मी ने हिस्ट्रीशीटर से रचाई शादी

VIDEO: ‘काला चश्मा’ पर इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके

VDO रिजल्ट की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, प्रशासन बेखर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *