करवाचौथ पर यह पत्नी मांगती है अपने पति की मौत की दुआ, पूरा शहर है हैरान

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहरः देशभर में हिन्दू महिलाऐं अपने पति की लंबी उम्र और सदा सुहागन रहने के लिए करवाचौथ (karwa chauth) का व्रत रखती हैं, वहीं बुलंदशहर (Bulandshahr) के सिकंदराबाद (Sikandrabad) के मंडावरा गांव में एक पत्नी हर साल अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ (karwa chauth) का व्रत रखती है, लेकिन पति, आज के दिन अपनी मौत के लिए दुआ करता है, इतना नहीं ये शख्स इससे पहले भी सरकार से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग कर चुका है.

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर (Bulandshahr) के सिकंदराबाद क्षेत्र के मंडावरा गांव का रहने वाला मनोज प्रजापति हर साल इस दिन अपनी मौत की दुआ करता है. मनोज की शादी 19 अप्रैल साल 2000 को कोमल देवी के साथ हुई थी. लेकिन शादी के 13 साल बाद यानि 9 अगस्त 2013 को एक ऐसा हादसा हुआ जिससे परिवार और परिवार के सपने सिर्फ टूटे ही नहीं बल्कि चकनाचूर हो गए.

यह भी पढ़ेंः इस करवाचौथ उनके नाम की नहीं उनकी तस्वीर की मेहंदी बनवाइए

दरअसल मनोज किसी घरेलू काम से पेड़ पर चढ़ा था और अचानक पैर फिसलने से मनोज पेड़ से नीचे गिर गया. जिसमे उसके रीढ की हड्डी टूट गई. इसके बाद मनोज के परिवार और रिश्तेदारों ने उससे दूरी बना ली. मनोज के परिवार में उसकी पत्नी बच्चे और बूढ़ी मां है. वहीं उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है. मनोज की पत्नी और मां ने उसके इलाज में घर में रखी जमा पूंजी लगा दी. लेकिन मनोज ठीक नही हो सका है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *