शामली में एक मछली की कीमत 5 लाख, मछली के शरीर पर लिखा है ‘अल्लाह’

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

शामली: मछली की कीमत पांच लाख. कीमत सुनकर आपके भी कान खड़े हो गए होंगे लेकिन ये सच है. उत्तर प्रदेश (Uttarprasedh)के शामली (Shamli)में इन दिनों एक मछली की कीमत एक लाख (Fish Bid 5 Lakh)रुपए हैं और लोग खरीदने के लिए टूट कर पड़ रहे हैं.

मछली के शरीर पर लिखा है ‘अल्लाह’


दरअसल, यूपी (Uttarprasedh) के शामली (Shamli)जिले में कैराना (Kairana) के मोहल्ला आलकला के रहने वाले शबाब अहमद कुछ महीनों पहले घर में रखे एक्वेरियम के लिए मछलियां लाया. सात आठ महीने बाद एक मछली के शरीर पर कुछ उभरा हुआ दिखाई दिया. लेकिन जैसे-जैसे मछली बड़ी हुई उसके शरीर पर लिखा अल्लाह साफ दिखाई देने लगा. ये देखकर घर परिवार और आसपास के लोग अचंभे में पड़ गए. और ये मछली पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई.

मछली के लिए लोग लगा रहे बोली
मछली के शरीर पर अल्लाह (Allah)लिखे होंने के कारण इस मछली के खरीददारों की लाइन लग गई है. लोग मछली को खरीदने के लिए बोली लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, मछली की बोली 5 लाख तक में पहुंच गई है. राशिद नाम के एक शख्स ने इसकी कीमत 5 लाख लगाई है वहीं अभी और कीमत बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *