खुलकर सामने आई IPS खेमे की लड़ाई, सपा बोली ये है ‘एनकाउंटर और ठोको नीति का असर’

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/नोएडा: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में इन दिनों खलबली मची हुई है. खत और खुलासों की ये लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है. और हालात ये है कि, सीएम ऑफिस लेकर डीजीपी, गृह विभाग और बाकी अधिकारी भी इन हालात में खुश नहीं हैं. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है.

क्या है मामला?
नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण (SSP VAIBHAV KRISHNA) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके (एसएसपी वैभव कृष्ण ) खिलाफ षणयंत्र चलाए जाने का आरोप लगाया था. वहीं सोशल मीडिया पर उनके बारे में चल रहे वीडियों को फर्जी बताते हुए जांच की मांग की थी. इस मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण ने 5 आईपीएस अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद आपीएस लॉबी में हलचल मच गई थी.

सपा ने कहा ये योगी की ‘ठोक नीति’
वहीं आईपीएस लॉबी में चल रही इस लड़ाई में विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है. अखिलेश यादव (Akhilesh ydav) ने प्रेस कॉन्फ्रेस में अफसरों की लड़ाई को लेकर सरकार पर वार किया. वहीं समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन(@sunilyadv_unnao) ने कहा कि,

‘ये योगी जी की ठोको नीति का यूपी पुलिस पर इतना असर हुआ है कि अब पुलिस के आला अफसरों ने एक दूसरे का ही ‘एनकाउंटर’ करना शुरू कर दिया है, पुलिस के भ्रष्टाचार की खुलती परतों से साफ है कि योगी सरकार बेईमानी और भ्रष्टाचार में गोते लगा रही है’

डीजीपी बोले, ‘SSP ने सर्विस रूल का उल्लंघन किया’
वहीं इस पूरे मामले पर खुद डीजीपी ओपी सिंह (DGP OP SINGH) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की मीडिया से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि, नोएडा एसएसपी से पूछा जाएगा कि, उन्होंने गोपनीय दस्तावेज क्यों वायरल किए, डीजीपी (DGP OP SINGH) ने कहा कि, इस मामले की जांच के लिए एडीजी मेरठ जोन को 15दिन का वक्त दिया गया है.

इन अफसरों पर लगाए थे आरोप
SSP वैभव कृष्ण के मुताबिक उन्होंने सुधीर सिंह एसएसपी गाजियाबाद (SSP Sudhir Singh), एसपी सुल्तानपुर सुधीर कुमार सिंह(SP Sudhir Singh), हिमांशु कुमार एसएसपी एसटीफ(Himanshu kumar SSP), राजीव नारायण सिंह एसपी बांदा( Rajeev Narayan SP) और डॉ अजय पाल सिंह एसपी (Dr.AJAY PAL) रामपुर (RAMPUR) के खिलाफ जांच रिपोर्ट भेजी थी. इन पांच अफसरों पर वैभव कृष्ण ने आरोप लगाए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *