बुलंदशहर : देश का जाना माना रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में जल्द ही बुलंदशहर की रहने वाली दीपिका शर्मा नजर आएंगी, मोहल्ला शेखसराय की रहने वाली दीपिका शर्मा शिक्षिका है, उनके पति दीपक शर्मा ग्रेटर नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं, दीपिका भी नोएडा के एक स्कूल में अध्यापिका है, दीपिका का मायका भी बुलंदशहर स्थित चांदपुर में है
गुरुवार को शो होगा प्रसारित
बताया जा रहा है कि दीपिका शर्मा ने शो में काफी रकम भी जीती है, किंतु शो की शर्तों के चलते अभी रकम का खुलासा नहीं किया गया है. सोमवार से शो का प्रसारण होगा, जबकि गुरुवार को दीपिका हॉट सीट पर नजर आएंगीं. दीपिका के कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल होने से उनका परिवार बेहद खुश है.
10 साल बाद मिली कामयाबी
दीपिका शर्मा करीब 10 साल से कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल होने के लिए प्रयास कर रही थीं. दीपिका बताती हैं कि शो में पहुंचने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए गए. करीब दस साल के प्रयास के बाद उनका कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचने का सपना पूरा हो गया.
