यूपी के दामन पर एक और बदनुमा दाग, प्रदेश की पहली महिला बार काउसिंल अध्यक्ष की स्वागत कार्यक्रम में हत्या

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

आगरा/लखनऊ: ये दिन उनके लिए बेहद खास था लेकिन ये दिन आखिरी होगा ये किसी ने भी नहीं सोचा था. दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं दरवेश यादव के स्वागत के लिए शहर पलके बिछाए खड़ा था. जगह-जगह लोग फूल मालाओं से लोग उनका स्वागत कर रहे थे. देश के सबसे बड़े राज्य में बार काउंसिल की पहली चेयरमैन बनने पर दरवेश यादव बेहद खुश थीं उनकी खुशी में पूरा आगरा शहर शिद्दत से शामिल था. कोर्ट परिसर आने से पहले रास्ते में लोग फूल बरसा रहे थे. कोर्ट परिसर में भी जमकर सम्मान हुआ. इस समारोह के बाद अध्यक्ष दरवेश अपने चैंबर में बैठी थीं. तभी एडवोकेट मनीश शर्मा वहां पहुंचा और पिस्तौल से एक के बाद एख तीन गोलियां दरवेश यादव के शरीर में उथार दी.इससे पहले की कोई कुछ कर पाता मनीष ने एक गोली खुद को मारकर अपनी जिंदगी भी हलाक कर ली. बता दें कि, यही मनीष शर्मा जुलूस की गाड़ी में दरवेश यादव के साथ दिख रहा था.

यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं
दो दिन पहले ही 9 जून को प्रयागराज में हुए यूपी बार काउंसिल के चुनाव में दरवेश यादव चेयरमैन चुनी गई थीं. दरवेश यादव और हरिशंकर सिंह को 12-12वोट मिले थे जिसके बाद दोनों की सहमति और परंपरा से दोनों को 6-6 महीने के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया. दरवेश यादव पहले 6 महीने और हरिशकर सिंद अगले 6 महीने के लिए चेयरमैन बने.

मनीष ने क्यों मारी गोलियां?
चेयरमैन बनने के बाद दरवेश के विजय जुलूस में मनीष गाड़ी पर ही दिख रहा है. उसके गले में भी फूल मालाएं पड़ी हैं. कहा जा रहा है कि, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी. लेकिन अचानक से मनीष का कातिल बनना लोगों को समझ नहीं आ रहा है.

आज न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे यूपी के वकील
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की कोर्ट परिसर में हत्या के बाद नाराज वकीलों ने कार्य बहिष्कार का फैसला किया है. पश्चिमी यूपी के वकील तो पूरी तरह से काम-काज ठप कर के रखेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *