4 IPS अधिकारियों के ट्रांसफरों से लेकर 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर बड़ा अपडेट, पढ़ें 11 बजे तक की बड़ी खबरें

फर्रुखाबाद-कासगंज एक्स्प्रेस में लगी आग, चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप, आग लगने से आधा दर्जन यात्री झुलसे, उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, ट्रेन की बोगी से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान, तीन घण्टे तक धू धू कर जली ट्रेन, आग लगने से पूरी बोगी जलकर खाक, ट्रेन में नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम, ट्रेन के चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ड्राइवर ने आग लगने पर समय से रोक दी ट्रेन, फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस कासगंज से आ रही थी, ट्रेन संख्या 05389 की चौथी बोगी में लगी आग, फर्रुखाबाद के हथियापुर के पास की घटना.

Read More

किस मामले में रासुका लगाना है गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला

अभयराज गुप्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि यह घटना दुश्मनी के कारण एक व्यक्ति की हत्या की है, जिससे कानून व्यवस्था तो प्रभावित हुई, लेकिन लोक व्यवस्था नहीं. इसलिए इस मामले में एनएसए के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती. याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि एनएसए के तहत निरुद्धि आदेश पारित करने के पहले से ही याची जेल में है. उसने जमानत का प्रार्थनापत्र भी नहीं दिया है. ऐसे में उनके मोवक्किल द्वारा लोक शांति भंग करने की कोई संभावना नहीं है.’

Read More

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, प्रियं गांधी के चुनावी मैराथन में दिखा लड़कियों का दम; देखें VIDEO

कांग्रेस द्वारा इस मैराथन दौड़ का वीडियो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि लखनऊ और झांसी में मैराथन दौड़ में बड़ी भीड़ उमड़ी है, जबकि जिला प्रशासन ने ओमिक्रॉन स्ट्रेन के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए मैराथन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

Read More

69000 सहायक शिक्षक भर्ती आरक्षण मामलाः अभ्यर्थियों ने किया बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

अभ्यर्थियों का कहना है कि अब से 3 दिन पूर्व अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग मुख्यमंत्री आवास पर एक मुलाकात हुई थी जिसमें तमाम बडे अधिकारी मौजूद थे तथा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस भर्ती में ओबीसी वर्ग का 27% तथा एससी वर्ग का 21% आरक्षण पूर्ण कर इस मामले का पूरी तरह से निपटारा किया जाए लेकिन अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने की बजाय इस भर्ती में कम घोटाला बताकर मात्र 6000 सीट पर ही आरक्षण घोटाला की विसंगतियां बता कर इस भर्ती से आरक्षण घोटाले पर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है.

Read More

69000 लाठी खाए छात्रों की मेहनत रंग लाई, 17000 पदों पर नई भर्ती

लखनऊ. 69 हजार सहायक अध्यापक (69 Thousand Assistant Teachers) प्रक्रिया मामले में अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाई है. छात्रों पर लाठी चार्ज करने वाली योगी सरकार बैकफुट पर आ गई है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 69 हजार सहायक अध्यापक प्रक्रिया में प्रभावित […]

Read More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू, यहां जानिए गाइडलाइन

नई गाइडलाइंस के मुताबिक बाजारों में “मास्क नहीं तो सामान नहीं” के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें. बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे. सड़कों/बाजारों में हर किसी के लिए।मास्क अनिवार्य किया जाए. पुलिस बल लगातार गश्त करे. पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए.

Read More

UP में IPS अफ़सरों को नए साल की सौग़ात…ये अफसर होंगे प्रमोट

डीपीसी के बाद आगरा, सुल्तानपुर, मिर्ज़ापुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बुलन्दशहर सीतापुर और वाराणसी देहात समेत कई ज़िलों के पुलिस कप्तान बदले जायेंगें. आगरा के आईजी रेंज और सहारनपुर के डीआईजी रेंज बदले जायेंगें.

Read More

69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

Lucknow Latest News in Hindi: 69 हजार शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थी लम्बे समय से संघर्षरत हैं और डेढ़ साल से आंदोलनरत हैं. इनका आरोप है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित 18598 सीटों में से 5844 सीटें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को दे दी गई हैं. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी सरकार को इस मामले में पत्र भेजा है. ये अभ्यर्थी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिल कर अपनी बात कहते आ रहे हैं.

Read More

हाईकोर्ट ने PM और चुनाव आयोग से कहा, टाल दें UP का चुनाव!

इलाहाबाद हाईकोर्ट (ALLAHABAD HIGH COURT)  ने देश के पीएम और चुनाव आयुक्त से अपील की है कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए चुनावी रैलियों पर रोक लगाई जाए. राजनीतिक दलों (Political Rally) को भीड़ इकट्ठा न करने दें. कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक दलों से कहा जाए कि वह टीवी, न्यूज पेपर्स के माध्यम से ही चुनाव प्रचार करें.ऐसे हालात में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन संभव ही नहीं है.

Read More

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी क्वारंटाइन हुए अखिलेश यादव, ट्वीट कर कहा…

Akhliesh Yadav Corona Report: अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, ‘परिवार के लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे.’ आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील. बता दें कि इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की संयुक्त रैली मेरठ में हो चुकी है.

Read More