UP Elections 2022: रायबरेली में सपा का ‘फूलन देवी’ दांव 20 सितंबर को होगा मूर्ति का अनावरण

यूपी के चुनाव में निषाद वोटों को एकजुट करने की मुकेश सहनी तैयारी कर रहे हैं. हाल में उत्तर प्रदेश में मुकेश सहनी ने अपने दल को लॉन्‍च किया है. बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी का कहना है कि वो दिल्ली जाना चाहते हैं और दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसलिए यूपी विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं.

Read More

अमेठी में बारिश का कहरः दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

सोमवार शाम तेज़ बारिश में कच्ची दीवार ढहने से 8 वर्षिय वंश पुत्र श्यामलाल, 6 वर्षीय दिव्यांशु पुत्री राजेश और 10 वर्षीय सत्यम पुत्र शिवराज की मौके पर मौत हो गई. मासूमों की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया, तो वहीं घायल 10 वर्षीय आशीष पुत्र श्यामलाल और शिवा (10) पुत्र राम बाबू को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Read More

UP Assembly Election: यूपी से बाहर रह रहे 3 करोड़ वोटरों पर BJP की नजर, बनाया खास प्लान

Uttar Pradesh Elections 2022: बीजेपी ने अपने सभी स्टेट यूनिट को बोला है कि अपने अपने राज्यो में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों का डेटा तैयार करें और उनसे संपर्क करें. महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और बंगाल आदि राज्यों में 3 करोड़ से अधिक उत्तर प्रदेश के वोटर रहते हैं.

Read More

बाढ़ भी नहीं फेर सका इस बच्ची के जज्बे पर पानी, नाव चलाकर जाती है स्कूल

बाढ़ से जूझ रही संध्या निषाद का एक वीडियो स्कूल जाते हुए वायरल हुआ था. इसमें वह खुद ही नाव चलाकर जाती दिख रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने संध्या निषाद के मुश्किल हालातों में भी स्कूल जाने की जमकर तारीफ की. राहुल गांधी तक यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने भी संध्या निषाद की जमकर तारीफ की है.

Read More

UP Police SI Exam 2021: कब होगी यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अक्तूबर 2021 के अंत या नवंबर 2021 के पहले सप्ताह में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कर सकता है. पहले इस भर्ती के तहत एसआई के 5623 पद थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 9027 कर दिया गया था. वहीं कोरोना मामलों के कारण आवेदन की अंतिम तिथि को भी 30 मई 2021 से बढ़ाकर 15 जून 2021 किया गया था.

Read More

UP Assembly Election: अय़ोध्या से आप निकालेगा तिरंगा यात्रा, मनीष सिसोदिया करेंगे रामलला की पूजा

ये तिरंगा यात्रा गुलाब बाड़ी के मैदान से शहर के बीचोबीच से होते हुए गांधी पार्क तक जाएगी. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह रामलला का हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन भी करेंगे. अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालने के सवाल पर कहा कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं.

Read More

डिप्रेशन में थीं सोशल मीडिया की सनसनी आगरा की कांस्टेबल, दिया इस्तीफा

सिपाही प्रियंका मिश्रा का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया की वह सनसनी बन गई थीं. तमाम सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर बढ़ने लगे थे. महज़ एक हफ्ते के अंदर उनके हज़ारों चाहने वाले लाइक करने लगे थे.

Read More

कोरोना के बाद फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, 6 सितंबर तक आठवीं कक्षा के स्कूल बंद

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि यह आदेश सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अध्यापन कार्य कर रहे सभी संस्थानों पर लागू रहेगा. यदि किसी के द्वारा इस आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ दंडात्मक व विधिक कार्यवाही की जाएगी.

Read More

UPPSC Recruitment 2021 : 26 सितंबर को होगी इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड का स्टेटस

यूपपीएससी इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. इससे पहले लेक्च्चरर भर्ती परीक्षा 19 सितंबर को प्रस्तावित थी. आयोग ने चार अगस्त को नोटिफिकेशन जारी करके परीक्षा की तिथि में बदलाव की जानकारी दी थी. यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा.

Read More

UP Home Guard Recruitment 2021: 10वीं पास के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में जल्द ही 30,000 महिला होमगार्ड की भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) आयोजित की जाएगी. यह भी बताया गया है कि इस भर्ती की तैयारी शुरु हो चुकी है. यहां तक कि विभाग ने इससे सम्बंधित प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. अब बस मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्णय आने की देर है.

Read More