बाढ़ भी नहीं फेर सका इस बच्ची के जज्बे पर पानी, नाव चलाकर जाती है स्कूल

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

गोरखपुर. बाढ़ के हालातों से जूझ रहे गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के कई इलाकों में लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है. बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने बाढ़ से लड़ती एक लड़की की तस्वीर ट्वीट कर प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल उठा दिए हैं. राहुल गांधी ने यह तस्वीर शिक्षक दिवस हैश टैग करते हुए जारी की. इसमें राहुल गांधी ने लिखा- ये बच्ची मुश्किल परिस्थिति, ठप प्रशासन व ​अनिश्चित भविष्य होने पर भी हिम्मत नहीं हारी. संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है.

गौरतलब है कि बाढ़ से जूझ रही संध्या निषाद का एक वीडियो स्कूल जाते हुए वायरल हुआ था. इसमें वह खुद ही नाव चलाकर जाती दिख रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने संध्या निषाद के मुश्किल हालातों में भी स्कूल जाने की जमकर तारीफ की. राहुल गांधी तक यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने भी संध्या निषाद की जमकर तारीफ की है. राहुल ने संध्या के संघर्ष को सलाम करते हुए शिक्षक दिवस को हैश टैग करते हुए लिखा- ये बच्ची मुश्किल परिस्थिति, ठप प्रशासन व ​अनिश्चित भविष्य होने पर भी हिम्मत नहीं हारी. संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है.

 

सरकार को बाढ़ प्रभावितों की फिक्र नहीं: पंखुड़ी पाठक

कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहा कि बाढ़ से लोगों की जिंदगी बिखर गई है. प्रदेश सरकार को लोगों की परेशानी नहीं दिख रही. संध्या निषाद ने मुश्किल हालात में भी स्कूुल को जाना जारी रखा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक यहां की परेशानियां पहुंच रही हैं, लेकिन यूपी की सरकार और प्रशासन इनकी मदद के प्रति लापरवाह दिख रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *