नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की राजकीय इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर को होगी. इसमें पास हुए अभ्यर्थियों को लेक्चरर भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. हालांकि आयोग ने अभी मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं किया है.
यूपपीएससी इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. इससे पहले लेक्च्चरर भर्ती परीक्षा 19 सितंबर को प्रस्तावित थी. आयोग ने चार अगस्त को नोटिफिकेशन जारी करके परीक्षा की तिथि में बदलाव की जानकारी दी थी. यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा.
इस बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 3012 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 03 सितंबर तक कर दी है. लेकिन इसके लिए ऑनलाइन फीस पेमेंट करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त ही है. इसलिए जो अभ्यर्थी आवेदन के इच्छुक हैं उन्हें पहले फटाफट फीस जमा कर देनी चाहिए. आयोग ने संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स को अधिकतम 15 अंक देने की भी व्यवस्था की है. इसके अलावा इन्हें आयु सीमा में भी छूट मिलेगी. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 पुरुष पद के लिए 341 वैकेंसी और स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 महिला की 2671 वैकेंसी है.
