वो अफसर जिसने दीवार फांदकर पूर्व गृहमंत्री को किया गिरफ्तार

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: पूर्व गृहमंत्री आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की रीमांड पर हैं, सीबीआई मुख्यालय में वो सीबीआई के सवालों का जवाब दे रहे हैं, मगर क्या आप जानते हैं ये सब करने वाले सीबीआई के वो अफसर हैं कौन, जिन्होंने ना सिर्फ चिदंबरम के घर की दीवार फांदी बल्कि उनको गिरफ्तार भी किया

अफसर पार्थसारथी ने किया चिदंबरम को गिरफ्तार

करीब 24 घंटे की ड्रामे के बाद 21 अगस्त की रात को पूर्व गृह औऱ वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया गया, बताया जा रहा है चिदंबरम की गिरफ्तारी करने वाले सीबीआई अधिकारी पार्थसारथी एक शांत और कर्तव्यनिष्ठ ऑफिसर माने जाते हैं, पार्थसारथी के बारे में बताया जाता है वो जो भी केस देखते हैं उसे अंतिम फैसले तक ले जाना चाहते हैं, बताया जाता है वो अपने कर्तव्यों के प्रति काफी संजीदा रहते हैं पार्थसारथी इस केस को भी अपने सामने ही क्लोज करना चाहते हैं.

फांदी पूर्व गृहमंत्री के घर की दीवार

बता दें कि 21 अगस्त को सीबीआई की टीम पार्थसारथी के नेतृत्व में पी चिदंबरम के घर पहुंची, मगर जब घर का मुख्य दरवाजा नहीं खोला गया तो बड़ी ही शांतिपूर्वक सीबीआई  की दो टीमें बाउंड्री को छलांग लगाते हुए अंदर गए. आईएनएक्स मीडिया केस की जांच कर रहे सीबीआई ऑफिसर आर. पार्थसारथी टीम की अगुवाई करते हुए चिदंबरम के घर की दीवार फांदते हुए अंदर गए और उन्हें वहां से आधे घंटे बाद सीबीआई मुख्यालय लेकर आए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *