लखनऊ : बांदा जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिस पर यकीन करना मुश्किल है. जिले के बिसंडा क्षेत्र में दावा किया जा रहा है कि यहां करीब 22 साल पहले मौत के बाद दफन किए गए एक शख्स का शव कब्र से बिल्कुल वैसा बाहर निकला है, जैसे उसे दफनाया गया था, कहा जा रहा है शव का ना तो कफन मैला हुआ और ना ही शरीर नष्ट हुआ
कब्र में पानी भरने की वजह से दिखा शव
बता दें कि बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच कब्रिस्तान में एक कब्र की मिट्टी धंस गई. कब्र में पानी जाने से कफन में लिपटा एक शव दिखने लगा. लोगों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला तो सभी हैरत में आ गए क्योंकि न ही कपड़ा खराब हुआ था न ही शव नष्ट होना हुआ
रिश्तेदार आए सामने
बांदा जिले के बबेरू कस्बा निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने दावा किया है कि यह कब्र उनके रिश्तेदार का है. बताया कि, 22 साल पहले थाना बिसंडा के कोर्रही निवासी मेरे रिश्तेदार नसीर अहमद पुत्र अलाउद्दीन की मौत हुई थी. वे पेशे से नाई थे. यहीं बबेरु में उनकी दुकान थी. मौत के बाद हम रिश्तेदारों ने उन्हें यहीं अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब के कब्रस्तान में दफनाया.
जन्माष्टमी की रात को झाडू से करें यह खास उपाय, घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
लोग मान रहे अजूबा
वहीं शहर के एक मौलाना ने दावा किया कि, उन्होंने शव के हाथ व पैर छूकर देखे हैं. शव सलामत मिला है. 22 साल पुराने जनाजे के सलामत रहने की खबर पाकर सैकड़ो लोग मौके पर जुट गए. यहां एक बार फिर मृत नसीर के शव का जनाजा निकाला गया. और मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उन्हें दोबारा सुपुर्द-ए-खाक किया गया.
