एक दो नहीं बल्कि 5 गुना बढ़ने वाली है वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं की पेशन!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 2019 का साल शुरू होते ही केंद्र की सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार की निगाहें लोकसभा चुनावों में विजयी ध्वज लहराने पर टिक गई हैं. इसी लिस्ट में मोदी सरकार जल्द ही देश में रह रहे वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का मन बनाया है. रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन में एक या दो नहीं बल्कि 5 गुणा इजाफा करने का प्लान बना रही है.

15 जनवरी को लग सकती है मुहर
रिपोर्ट्स की मानें तो इसी महीने की 15 तारीख को केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव एक बैठक करने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में इनकी पेंशन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है.

किसे मिलती है कितनी पेंशन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में करीब 3 करोड़ लोगों को पेंशन दी जाती है. इसमें 2.40 करोड़ बुजुर्ग, 60 लाख विधवाएं और करीब 10 लाख दिव्यांग शामिल हैं. अलग-अलग राज्यों में इनको प्रतिमाह 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक पेंशन दी जाती है. अब सरकार की योजना इन सभी को कम से कम 1000 रुपए की पेंशन देने की योजना है. दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 1000 हजार रुपए देते हैं. वहीं यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश में 300 से 650 रुपए तक की राशि दी जाती है. केंद्र की इस योजना से देश के करीब 3 करोड़ लोगों को फायदा होगा.

1 अप्रैल से आएगी नई पेंशन
माना जा रहा है कि 15 जनवरी को होने वाली बैठक में पेंशन बढ़ाने को लेकर मुहर लग जाती है तो इसमें शेयरिंग की चर्चा होगी. अगर ऐसा होता है तो 50 फीसदी केंद्र और 50 फीसदी राज्य सरकार को देगा होगा. बढ़ी हुई पेंशन 1 अप्रैल 2019 से दी जाएगी.

एक नजर इधर भी…

नए साल पर आम आदमी को मिला तोहफा, घट गए इन चीजों के दाम

जब आमने-सामने आए पीएम मोदी-राहुल गांधी, दोनों दिया ऐसा रिएक्शन, लोग हुए हैरान

 अलीगढ़ जिला अस्पताल में भूत, बेड पर लटकी दिखीं नीम की पत्तियां

राजस्थान के पत्थरों से चमकेगी राम मंदिर की दीवारें, ये होगी खासियत

अब पर्यटकों को और लुभाएगी काशी, सरकार करने जा रही है ये काम

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *