नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने तो 1 जनवरी को इंटरव्यू दे दिया लेकिन अब विपक्ष की बारी है. इस इंटरव्यू के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला उतरे और पीएम मोदी को चौतरफा घेरा. उन्होंने पीएम मोदी पर 10 सवाल दागे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी पर हमला बोला और इससे पहले पीएम से ट्वीट के जरिये 10 सवालों से घेरना शुरू किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी की ‘मैं’ को ही पूरे देश भुगत रहा है.
यह भी पढ़ें : नए साल पर पीएम मोदी का धमाकेदार इंटरव्यू, जानिए 10 बड़ी बातें
सुरजेवाला ने ट्वीटर के जरिये लिखा है कि-
न ज़मीनी हक़ीक़त की दरकार
न किए हुए वादों से सरोकार
जुमलों भरा मोदीजी का साक्षात्कार
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि-
- नोटबंदी
- गब्बर सिंह टैक्स
- बैंक फ़्रॉड
- काला धन वालों की मौज
- 15 लाख हर खाते में
- राफ़ेल का भ्रष्टाचार
- महँगाई
- राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़
- किसान पर मार
- अच्छे दिन
सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए लिखा कि “वादा किया था कि हर किसी के खाते में 15 लाख रुपये डालने का, क्यों नहीं मिले. 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था उसका क्या? किसान को 15 फीसदी मुनाफे का जुमला लेकिन लागत भी नहीं मिल रही. वादा था व्यापार को सरल बनाने का लेकिन जीएसटी का गब्बर सिंह टैक्स लगाकर धंधा मंदा और व्यापार चौपट क्यों किया?”
सुरजेवाला ने पीएम मोदी को नोटबंदी को लेकर भी घेरा. उन्होंने कहा कि “कालाधन वालों की ऐश, रातोंरात सफेद बनाया सारा कैश, लाखों महिलाओं का स्त्रीधन लूटा, 120 लोग बैंक की लाइन में मरे इसका जवाब कौन देगा.”
एक नजर इधर भी…
