VIDEO: दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले के बीच मां के लिए इमोशमल हुआ जर्नलिस्ट

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा वो जगह जहां पर मौत दबे पांव घूमती है. 30 अक्टूबर 2018 मंगलवार को दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के दौरान लाल आतंक से पत्रकारिता भी इस मुठभेड़ का शिकार हो गई है. राज्य में चुनाव कवरेज करने के लिए दंतेवाड़ा पहुंची डीडी न्यूज़ की एक टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है. जिसमें से 3 पत्रकार इस हमले में मौत के घाट उतर गए हैं. साथ ही 2 जवान भी शहीद हो गए हैं. इसके अलावा एक पत्रकार इस हमले में बच गया वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. बता दें कि बचे हुए एक पत्रकार ने जिंदगी की जंग लड़ते हुए अपनी मां को याद किया है. डर और दहशत के बीच में उस पत्रकार के मुंह से बस एक की बात निकल रही कि ‘मम्मी मैं तुम्हे बहुत प्यार करता हूं’.

मीडिया पर हमला
दूरदर्शन दिल्ली की एक टीम मंगलवार को जिस हमले का शिकार हुई है. दूरदर्शन पर यानि की भारत सरकार की प्रत्यायित आवाज पर हमला. जो कि सरकार और जनता के बीच में बातचीत का सीधा और अहम जरिया है. पुलिस जवानों के साथ दूरदर्शन की एक टीम नक्सलियों के गढ़ नीलावाया इलाके को कवर करने के लिए पहुंची थी. ये हमला उसी दौरान हो गया. नक्सलियों द्वारा किए गए हमले के दौरान डीडी न्यूज कैमरामैन अच्युतानंद साहू को एक गोली जा लगी और उनकी मौत हो गई. जिसके बाद टीम पर नक्सलियों ने अंधाधुन गोलीबारी शुरू कर दी. लगातार नक्सली हैंड ग्रेनेड और गोलियां बरसा रहे थे. बता दें कि नक्सलियों द्वारा हुए इस हमले को जब तक जवान संभाल पाते तब तक 2 जवान शहीद हो गए थे.

देखिए वीडियो…


1 मिनट 27 सेकेंड की सिसकियां
पत्रकारों पर हुए इस हमले से सरकार पूरी तरह से हिल चुकी है. इस हमले के बाद से राजनीतिक बयानबाजी, सच और जांच-पड़ताल की गहमा-गहमी शुरू हो गई है. नक्सली फायरिंग में फंसे असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. नक्सलियों के आतंक की कहानी को ये वीडियो बयां कर रहा है. नक्सलियों द्वारा हमला करने के बाद डीडी न्यूज़ के संवाददाता और असिस्टेंट कैमरामैन जमीन पर ही लेट गए हैं. जिसके बाद चारों ओर से हमला होता हुआ देख असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा ने महसूस किया कि अब उनका बचना बेहद ही मुश्किल है. जिसके बाद उन्होंने मोबाइल से अपनी मां के नाम एक मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा है.

इस वीडियो में मोर मुकुट ने कहा है कि ‘मम्मी अगर मैं जीवित बचा, गनीमत है. मम्मी मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं. हो सकता है इस हमले में मैं मारा जाऊं. परिस्थिति सही नहीं है. पता नहीं क्यों? मौत को सामने देखते हुए डर नहीं लग रहा है. बचना मुश्किल है यहां पर पता नहीं कि मैं लौटूंगा या नहीं. 6-7 जवान हैं साथ में, बचना मुश्किल है, नक्सलियों ने चारों तरफ से घेर लिया है.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *