पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर खुलेगा आधार सेवा केंद्र, आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने और उससे जुड़ी जानकारियों को हासिल करने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर आधार सेवा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है बताया जा रहा है कि ये एक बड़ी परियोजना के तहत किया जा रहा है इस बात की जानकारी मंगलवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे ने दी

अजय भूषण पांडे ने इस बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि आधार सेवा केंद्रों के द्वारा नामांकन और अपडेटेशन सुविधा को बेहद आसान कर कर दिया जाएगा प्राधिकरण ने आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है जो एक बड़ी परियोजना के तहत किया जाएगा है पांडे की जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 53 शहरों और नगरों में 114 ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे इस केंद्र में सभी राज्यों की राजधानियां को शामिल किया जाएगा पांडे ने साफ-साफ कहा कि ये केंद्र अभी बैंकों, डाकघरों और सरकारी परिसरों में चल रहे आधार केंद्रों के अलावा होंगे

पांडे ने इस बड़ी परियोजना की पहली बार आधिकारिक रूप से पुष्टि की और कहा कि आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से परेशानी रहित और निवासियों के अनुकूल नामांकन और अपडेटेशन सुविधा देना तय किया जाएगा पांडे ने बताया कि आधार सेवा केंद्र स्थापित कर प्राधिकरण की तरफ से नामांकन और अद्यतन सेवाओं के लिए सुगमता केंद्र स्थापित किए जाएंगे ये केंद्र देश के 53 शहरों और कस्बों में स्थापित किए जाएंगे इन केंद्रों की निगरानी सीधे प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी.

एक नजर इधर भी…

उत्तर प्रदेश में फिर उठी कमिश्नरी सिस्टम की मांग, IAS खेमें में मची खलबली!

गुजरात-झारखण्ड के बाद यूपी ने गरीबों को 10% आरक्षण देने के फैसले पर लगाई मुहर

अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त

भारत के अलावा इस देश में भी है भगवान राम की अयोध्या…

 हजरत निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं की एंट्री क्यों है बैन?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *