Children’s Vaccination: आज से होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, घर बैठे बुक करें स्लॉट; जानें सभी अपडेट्स

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

Children’s Vaccination: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicorn Variant) के खतरे के बीच देशभर में सोमवार यानि की 3 जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन (Child Vaccination) शुरू होने वाला है. अभी कोरोना का टीका 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगा. करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra modi) ने बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का ऐलान किया था. अगर आपके घर में 15 से 18 साल तक के बच्चे हैं और आप उनका वैक्सीनेशन करवाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा?

    • सबसे पहले gov.in वेबसाइट पर जाएं.
    • अगर आप कोविन पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा.
    • यहां आपको बच्चे का नाम, उम्र जैसी कुछ जानकारियां देनी होगी.
    • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा.
    • फिर आप अपने इलाके का पिन कोड डालें.
    • आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी.
    • इसके बाद तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करें.
    • ये सबकुछ करने के बाद आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपने बच्चे को कोरोना का टीका लगवा सकेंगे.

वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले आपको आइडेंटिटी प्रूफ और सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी, जो रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है.

ये भी पढ़ेंः- सर्दियों में ये 2 योगासन दिलाएंगे एड़ियों के दर्द छुटकारा

सरकारी सेंटर पर होगा बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन

बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन सरकारी सेंटर पर होगा. साथ ही निजी अस्पताल में भी आप बच्चे को वैक्सीन लगवा सकते हैं. सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी. जबकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *