सपा के इस ईमानदार पूर्व विधायक के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

गोंडा: जिले में मनकापुर और डिक्सिर से पांच बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके बाबूलाल का शनिवार देर रात निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, बाबूलाल 86 वर्ष के थे. बाबूलाल समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे. बाबूलाल का निधन उनके गांव पंडित पुरवा नगवा नवाबगंज में हुआ है. उनके निधन से जिले में शोक की लहर छा गई है. बाबूलाल के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

अंतिम बार 2012 में मनकापुर सुरक्षित सीट से सपा से विधायक रहे

वर्ष 2017 में चुनाव नहीं लड़ा था. इस सीट से भाजपा के रमापति शास्त्री 2017 में विधायक हुए और वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री है. बताते हैं कि पांच बार विधायक रहने के बाद भी बाबूलाल का जीवन सादगीपूर्ण रहा. हमेशा एक गाड़ी से चले और ठेके पट्टे की राजनीति से हमेशा दूर रहे. यही वजह है कि उनका कभी विवादों से कोई नाता नहीं रहा.

सीएम योगी ने जताया शोक

बाबूलाल के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. समाजवादी पार्टी ने भी गहरा शोक जताया है. जानकारी पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचे हैं.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *