लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश देते हुए कहा है कि, वो डिग्री मिलने के बाद नौकरी के पीछे ना भागें.
दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश देते हुए कहा कि, आप लोग समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हो. इंजीनियरिंग के छात्र तो हर घर नल योजना की सफलता के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि, इस स्कीम का लक्ष्य 2024 तक ङर घर में पानी पहुंचाना है. वहीं मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वो प्रदूषण कंट्रोल के लिए आगे आएं. तकनीकी से गरीबों के लिए घर बनाने में अपने अनुभव का योगदान करें.
हमने इंसेफ्लाइटिस से लड़ाई लड़ी: सीएम
पूर्वांचल में हर साल सैकड़ों बच्चों को अपना शिकार बनाने वाली खतरनाक बीमारी इंसेफलाइटिस का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ नेकहा कि, 1977 से 2017 तक तमाम लोगों ने इससे अपनी जानें गवाईं लेकिन यूपी की सरकार बनने के बाद हमने युद्ध स्तर पर काम किया कई जागरुक कार्यक्रम चलाए. इनकी बदौलत इस जंग में काफी सफलता मिली है.
सीएम ये संदेश पर विपक्षी ने ली चुटकी
सीएम योगी ने जहां छात्रों को नौकरी के पीछे दौड़ने के बजाए समाज के विकास में भूमिका की बात कही थी. वहीं विपक्ष ने इस बयान पर तंज किया है. सपा-कांग्रेस के नेताओं ने कहा है, कि पढ़ा लिखा नौजवान नौकरी नहीं करेगा तो क्या करेगा. राज्य और केंद्र सरकार रोजगार देने में विफल रहे हैं इशलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं.
