नई दिल्ली : टाइम्स नॉऊ-सीएनएक्स के एक्जिट पोल (EXIT POLL) के मुताबिक मुताबिक 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 (Madhya Pradesh Assembly Elections 2018) में लगातार चौथी बार BJP की सरकार बनने जा रही है. इनके एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 126 सीटें और कांग्रेस को 89 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. इनमें बसपा के छह समेत अन्य को 15 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है.
न्यूज 24-पेस मीडिया के मुताबिक बीजेपी को 103, कांग्रेस को 115 और अन्य को 112 सीटें मिलने का अनुमान है. इसी तरह इंडिया टीवी-सीएनएक्स में बीजेपी को 122-130 और कांग्रेस को 86-92 सीटें मिलने का अनुमान है.
वहीं दूसरी तरफ आज तक-एक्सिस के मुताबिक मध्य प्रदेश में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने जा रहा है. इनके मुताबिक बीजेपी को 111 और कांग्रेस को 113 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य को छह सीटें मिलने की संभावना है. रिपब्लिक-जन की बात में भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है. इनके मुताबिक कांग्रेस को 118, कांग्रेस को 105 और अन्य को सात सीटें मिलने का अनुमान हैं.
इसी तरह एबीपी-सीएसडीएस के पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. इनके मुताबिक कांग्रेस को 126, बीजेपी को 94 और अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान है.
एक नजर में चुनावी सर्वे
| राजस्थान- कुल सीट- 199
बीजेपी कांग्रेस अन्य टाइम्स नाउ- CNX 85 105 09 इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया 55-72 119-141 04-11
छत्तीसगढ़- कुल सीट- 90 बीजेपी कांग्रेस अन्य न्यूज़ नेशन 38 41 17 इंडिया टीवी-CNX 46 35 09 न्यूज़ 24- पेस मीडिया 38 48 06 इंडिया न्यूज-NETA 43 40 07
मध्य प्रदेश- कुल सीट- 230 बीजेपी कांग्रेस अन्य टाइम्स नाउ- CNX 126 89 09 इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया 111 113 06 इंडिया न्यूज-NETA 106 112 12 न्यूज़ नेशन 110 107 13
तेलंगाना कुल सीट- 119 TRS बीजेपी कांग्रेस अन्य REPUBIC TV 50-65 4-7 38-52 8-4 TV9 Telugu-ARA 75-85 2-3 25-35 7-11 Times Now- CNX 66 7 37 9
मिजोरम कुल सीट- 40 MNF कांग्रेस अन्य REPUBLIC- C VOTER 18 16 6 |
यह भी पढ़ें : 6 दिसंबर: अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर
टूट रही थी मस्जिद, ‘रो रहे थे राष्ट्रपति, सो रहे थे प्रधानमंत्री’
विवादित ढ़ांचे की 26वीं बरसी पर बाबरी के पक्षकार इकबार अंसारी को मिली धमकी, कहा…
