Lucknow: उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )अपने अंदाज से विपक्ष पर वार कर रहे हैं. महाकुंभ और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) पर भी खूब निशाना साध रहे हैं. और तो और UP विधानसभा का कोई सत्र हो और सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) के चाचा और विधानसभा सदस्य शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की ओर मुखातिब न हों शीतकालीन सत्र में भी ऐसा ही हुआ था और अब बजट सत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ. बुधवार को भी विधानसभा में जहां मिल्कीपुर (Milkipur) को लेकर सीएम योगी ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को धन्यवाद दिया सीएम ने इस दौरान मिल्कीपुर (Milkipur) उपचुनाव का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि चचा (शिवपाल यादव) का धन्यवाद, जिन्होंने मिल्कीपुर में सहयोग कर दिया. सीएम योगी ने कहा कि, अखिलेश चाचा को छोड़कर अकेले महाकुंभ में स्नान कर आए ।
पहले भी की थी तारीफ

हाल ही में उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव हुआ था. मिल्कीपुर (Milkipur) की सीट से पहले हुए 9 सीटों के उपचुनाव में सपा को केवल 2 ही सीट मिली थीं. इस परिणाम के बाद भी सीएम योगी ने सदन में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को लेकर बयान दिया था. तब सीएम योगी ने कहा था कि, उपचुनाव में 9 में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी और NDA का गठबंधन जीता है… उतना ही नहीं, सीसामऊ (Sisamau) और करहल (Karhal) को याद करिए. साल 2022 में समाजवादी पार्टी ने करहल में करीब 70,000 से जीत दर्ज की थी, और इस बार वह केवल 13-14000 तक आ गई है. वो भी ‘चच्चू’ ( शिवपाल यादव) थोड़ी कृपा कर लिए नहीं तो वहां भी सपा सफाचट हो जाती, हालांकि, आप चिंता मत करिए अगली बार होगा. सीसामऊ में भी बाल-बाल बच गए. कुंदरकी में लोगों को अपनी जड़ें याद आने लग गई हैं ।
अब अखिलेश यादव ने किया पलटवार
( Yogi Adityanath ) बार-बार और लगातार शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की तारीफ और सराहना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने भी पलटवार किया. अखिलेश यादव ने कहा कि, ये अच्छी बात है कि, उन्हें हमारे चाचा की चिंता है. ( Samajwadi Party )
ये भी देखें…
https://www.youtube.com/shorts/IDlyhJgwXQc
