कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने क्यों किया ऐसा?

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रायबरेली/लखनऊ: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह अब बगावत की राह पर चलती हुई दिख रही हैं. या यूं कहें कि, वो भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर चल रही हैं. दरअसल,  अदिति सिंह ने अपना प्रोफाइल बदल लिया है. उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से आईएनसी (INC) हटा दिया है. वहीं उनके प्रोफाइल बदले जाने पर ट्वीटर ने भी उनका ब्लू टिक हटा दिया है. बता दें कि, इससे पहले सिंधिया ने भी अपना ट्विटर प्रोफाइल में बायो बदला था और पार्टी से बगावत की थी.

क्या है मामला ?

दरअसल, उत्तर प्रदेश में बस पॉलिटिक्स पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. पार्टी के रूख की आलोचना करते हुए अदिति सिंह बीजेपी के पक्ष में बैटिंग करती दिखाई दी थीं. अदिति सिंह ने बस विवाद पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि…

‘आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एंबुलेस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थी को राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं’

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *