सुल्तानपुरः देश का भविष्य अंधकार की गलियों में खो रहा है और इसके लिए शीर्ष पर बैठे अधिकारी जिम्मेदार हैं, अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा. जिन लोगों को ऊंचे पदों पर बैठकर बच्चों का भविष्य सुधारने की कवायत करनी चाहिए, वहीं उससे मजदूरी कराने में लगे हुए हैं. कुछ ऐसा ही मंजर सुल्तानपुर के बानगी जिले की लम्भुआ तहसील के भदैया ब्लाक में देखने को मिला है.
इस जिले में मिले राम नाम के पत्थर, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

‘अबकी बार मोदी सरकार’ नहीं ये होगा बीजेपी का नारा…
शिक्षा मित्र के घर पर था निजी कार्यक्रम
भदैया ब्लाक के बरुई प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा मित्र के घर पर एक कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में मेहमानों के बैठने के लिए कुर्सियां ढुलवाने का काम बच्चों के माथे मढ़ दिया गया. स्कूली बच्चों के हाथों में किताबों की बजाय माथे पर कुर्सी ढुलवाने की ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल
लीपा-पोती करने में लगे अधिकारी
बच्चों द्वारा एक सरकारी मित्र के घर का काम कराने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद स्कूल प्रशासन और अधिकारी इस पर लीपा पोती करने में हुए हैं. हालांकि की इस मामले में बीएसए कौस्तुभ सिंह का कहना है कि मामला संगीन है. और फिर रटे रटाए अंदाज में उन्होंने कहा कि जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी.
सुल्तानपुर से नीतिन श्रीवास्वत की रिपोर्ट
